✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड ही नहीं, दौलत के मामले में भी ‘क्वीन’ हैं कंगना, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड ही नहीं, दौलत के मामले में भी ‘क्वीन’ हैं कंगना, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. दौलत के मामले में वे हिमाचल के उम्मीदवारों में अग्रणी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अब राजनेता बनने को तैयार है. उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. परचा भरने के बाद उन्होंने इसे अपने लिए गर्व का पल बताया और कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी. अपने नॉमिनेशन के साथ ही उन्होंने संपत्ति से जुड़ा हलफनामा भी जमा किया. तो आइए जानते हैं कि कंगना रनौत कितनी दौलतमंद हैं.

करोड़ों की मालकिन हैं कंगना 

चुनाव आयोग में जमा किए एफिडेविट के मुताबिक कंगना रनौत करीब 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं. उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का 6 किलो 700 ग्राम सोना, 50 लाख रुपये कीमत की 60 किलो चांदी और करीब 3 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी है. उनके पास 2 लाख रुपये कैश हैं. कुल चल संपत्ति करीब 29 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति करीब 62 करोड़ रुपये की है. उन पर करीब 17 करोड़ रुपये की देनदारी भी है.

कंगना के नाम 50 LIC पॉलिसी

कंगना रनौत की चल संपत्ति की डिटेल देखें, तो इसमें सबसे खास बात ये है कि उनके नाम पर एक दो नहीं, बल्कि 50 LIC Policies हैं और ये सभी पॉलिसीज एक ही तारीख 4 जून 2008 को खरीदी गई हैं. इसके अलावा उन्होंने शेयरों में भी निवेश किया है. मनिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के 9999 शेयर इनके पास हैं, जिसमें उनका टोटल कैपिटल इन्वेस्टमेंट अमाउंट 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

कंगना का कार कलेक्शन

बॉलीवुड क्वीन को लग्जरी और महंगी गाड़ियों का भी खासा शौक है. उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं. चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास Mercedes Benz GLE SUV और BMW 7-सीरीज की कारें हैं. इन दोनों गाड़ियों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है.

मनाली- मुंबई में शानदार बंगले

कंगना रनौत का मुंबई में 5 बेडरूम वाला शानदार अपार्टमेंट है. जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है. मुंबई के पाली हिल इलाके में उनके पास बड़ा ऑफिस स्पेस भी है. उसकी कीमत भी करोड़ों रुपये में है. उनके पास हिमाचल के मनाली में शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. कंगना रनौत की पारिवारिक जिंदगी की बात की जाए तो उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले में ही हुआ था. वे 12वीं पास हैं.

फिल्मों और विज्ञापन के जरिए जबरदस्त कमाई

कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर और महंगी अभिनेत्रियों में की जाती है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना एक फिल्म करने के लिए करीब 15 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. एक ओर जहां कंगना की नेटवर्थ में बड़ा हिस्सा फिल्मों में एक्टिंग के जरिए होने वाली आय का है, तो वहीं दूसरी ओर ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स के जरिए भी उनकी मोटी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना एक ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए 3-3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके साथ ही अभिनेत्री के साथ ही कंगना एक निर्देशक और फिल्म निर्माता भी हैं, इसका भी उनकी इनकम में बड़ा योगदान है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago