✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड का ‘राजकुमार’ कभी कमाता था 10 हजार, आज है करोड़ों का मालिक

बॉलीवुड का ‘राजकुमार’ कभी कमाता था 10 हजार, आज है करोड़ों का मालिक

अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘श्रीकात’ से एक बार फिर खबरों में हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘श्रीकांत’ शुक्रवार यानी 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं और दशर्क भी इसकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं. फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि राजकुमार राव ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लिया है. राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन देशभर में 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म की कमाई और बढ़ने के आसार है. फिल्म के साथ राजकुमार अन्य माध्यमों से भी कमाई करते हैं तो चलिए जानते है राजकुमार राव की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में जो कम ही लोग जानते होंगे. 

फिल्मों के लिए चार्ज करते हैं 6 करोड़ रुपये

14 साल से अधिक के करियर में राजकुमार राव कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले राजकुमार राव शुरुआत में छोटे-मोटे एड करके 10 हजार ही महीना कमा पाते थे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव अब एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं. फिल्मों में अभिनय के अलावा, अभिनेता कई ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन भी करते हैं. विज्ञापनों के लिए एक्टर 1-2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. 

राजकुमार के पास है 44 करोड़ का आलीशान घर

राजकुमार राव के पास सबसे महंगी चीज़ उनका जुहू स्थित आलीशान ट्रिपलेक्स घर है, जिसकी कीमत 44 करोड़ है. अभिनेता ने इसे 2022 में अपनी 'रूही' को-एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से खरीदा था. राजकुमार के आलीशान घर के बारे में बात करें, तो यह 3,456 वर्ग फुट में फैला हुआ है और एक बिल्डिंग की 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर स्थित है. अपनी फिल्म 'श्रीकांत' की रिलीज से पहले 'मैशेबल' के साथ एक साक्षात्कार में राजकुमार राव ने अपने आलीशान जुहू घर का श्रेय किंग खान शाहरुख खान को दिया था.

OTT लवर्स के लिए Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 888 रूपये में मिलेंगे ये 15 ऐप्‍स

महंगी गाड़ियों के शौकीन है राजकुमार

हर कोई इस फैक्ट से वाकिफ नहीं है कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के अभिनेता राजकुमार राव कारों और बाइक्स के शौकीन हैं. उनके पास 80 लाख रुपए की 'ऑडी Q7', 37.96 लाख रुपए की कीमत वाली 'मर्सिडीज-बेंज सीएलए 200' जैसी गाड़ियां हैं. कारों के अलावा, राजकुमार के पास लगभग हर मोटरसाइकिल लवर की ड्रीम बाइक 'हार्ले डेविडसन फैट बॉब' है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपए है.

राजकुमार राव की नेट वर्थ

मीडिया एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव की अनुमानित कुल संपत्ति 81 करोड़ रुपए है, जो निश्चित रूप से आने वाले सालों में बढ़ने वाली है. फिल्मों में अभिनय के अलावा, राजकुमार वेब सीरीज में भी काम करने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'स्त्री 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' हैं. वहीं राजकुमार राव घड़ी पहनने के काफी शौकीन हैं और उनके पास कई लाख कीमत वाली महंगी घड़ियों का शानदार कलेक्शन है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago