✕

होम / B टाउन / नेता बनने चले 'रंगीला' वाले Ram Gopal Varma के पास कितनी है दौलत?

नेता बनने चले 'रंगीला' वाले Ram Gopal Varma के पास कितनी है दौलत?

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश की पीठापुरम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) नेता बनने जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. 'रंगीला' फिल्म के निर्देशक ने X पर लिखा है - 'अचानक लिया गया फैसला... मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं.' राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड को कई सफल फिल्में दी हैं. इसमें 'रंगीला', 'सत्या' और 'कंपनी' जैसे नाम शामिल हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा था. राम गोपाल वर्मा हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्‍ट्री में अपने बेहतरीन काम के लिए पहचाने जाते हैं.

ऐसे होती है कमाई
राम गोपाल वर्मा विख्यात निर्देशक तो हैं ही, इसके साथ ही अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं. उनकी कंपनी का नाम आरजीवी वर्ल्ड है. उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्म, टेलीविजन शो आदि से होती है. ब्रैंड एंडोर्समेंट के जरिए भी वर्मा अच्छा-खासा कमा लेते हैं. वैसे उनकी नेटवर्थ का कोई सटीक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास करीब 42 करोड़ से 187 करोड़ रुपए की दौलत है. राम गोपाल के पास भले ही पैसे की कोई कमी न हो, लेकिन वह सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. उन्हें महंगी कारों या दूसरे लग्जरी आइटम्स का शौक नहीं है. 

ये भी पढ़ें - Poonam Pandey का साथ देकर अब पछता रही होगी ये कंपनी, वजह ही कुछ ऐसी है

इनसे होगा मुकाबला
फिल्म निर्देशक ने अपने X' हैंडल पर राजनीति में एंट्री की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया है कि वह आंध्र प्रदेश की पीठापुरम सीट से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections2024) लड़ने जा रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला तेलगु फिल्मों के अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और राजनेता पवन कल्याण से होगा. फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से जनता का प्यार किसे मिलेगा. हालांकि, निर्देशक के तौर पर राम गोपाल वर्मा को जनता ने काफी पसंद किया है.

1991 में हुई थी एंट्री
राम गोपाल वर्मा का जन्म 7 अप्रैल 1962 को हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. वर्मा ने 1989 में तेलुगु फिल्म 'शिवा' निर्देशित की थी, जिसे काफी सराहा गया था. इसके बाद 1991 में उन्होंने इसी फिल्म को हिंदी में रीमेक कर बॉलीवुड में भी प्रवेश किया. राम गोपाल वर्मा का फिल्मी करियर जितना अच्छा चला उतना वैवाहिक जीवन नहीं. उनका पत्नी रत्ना वर्मा से तलाक हो चुका है. अब देखने वाली बात ये होगी राम गोपाल वर्मा का सियासी सफर कैसा रहता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago