✕

होम / B टाउन / Happy Birthday : सेल्समैन से कैसे 300 करोड़ के मालिक बने मुन्ना भाई के सर्किट? जानिए

Happy Birthday : सेल्समैन से कैसे 300 करोड़ के मालिक बने मुन्ना भाई के सर्किट? जानिए

19 अप्रैल 1968 को जन्में बॉलीवुड कलाकार अरशद वारसी की उम्र आज 56 साल हो गई है. वह बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग के लोग खूब दीवाने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुन्ना भाई एमबीबीएस के सर्किट यानी बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अरशद वारसी एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं. अरशद को उनकी शानदार एक्टिंग व कॉमिक टाइमिंग के लिए खूब पसंद किया जाता है.  आज 19 अप्रैल को अशरद वारसी का जन्मदिन है. क्या आप जानते हैं अरशद कभी घर घर जाकर कॉस्मैटिक प्रोडक्ट बेचा करते थे, लेकिन आज उनका नाम बॉलीवुड की अमीर हस्तियों में शामिल है, तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के ये अभिनेता इतने दौलतमंद हैं.

जीवनयापन के लिए बेची लिस्टिक, बिंदी
अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को महाराष्ट्र में हुआ. अरशद के पिता अहमद अली खान फिल्म इंडस्ट्री में जाने माने असिसटेंट म्यूजिक डायरेक्टर और हारमोनियम प्लेयर थे. अरशद ने 14 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था. एक बड़े बंगले में रहने वाले अरशद का घर उनके किराएदारों ने हड़प लिया था, जिसके बाद वह बेघर हो गए और खुद किराए पर रहने लगे. उस जमाने में अरशद ने जीवनयापन के लिए 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी और सेल्समैन बन गए. वो घर-घर जाकर कॉस्मैटिक प्रोडक्ट जैसे बिंदी-लिपस्टिक आदि बेचा करते थे. 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक 
मुन्ना भाई के सर्किट से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर असुर सीजन 2 में धमाल मचाने वाले अरशद वारसी का नाम आज फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में शामिल है और वह बॉलीवुड के अमीर कलाकारों में भी शामिल हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग भी जबरदस्त है. अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने करोड़पति बनने का सफर तय किया है. मीडिया रिपोर्ट् के अरशद वारसी की नेटवर्थ करीब 325 करोड़ रुपये है. 

स्पोर्ट्स बाइक्स के शौकीन
अरशद वारसी का मुंबई में एक आलीशान बंगला है. वह स्पोर्ट्स बाइक्स के शौकीन हैं. इसके साथ ही उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास 80 लाख की ऑडी क्यू7 (Audi Q7), 30 लाख की वॉक्सवैगन बैटल (Volkswagen Beetle), 21 लाख की हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) और 8 लाख की डुकाटी मोन्सटर (Ducati Monster) 797, डायना सॉफ्टेल (Dayna Softail)  और रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जैसी बाइक्स और कारों का कलेक्शन है.

बैकग्राउंड डांसर से लीड रोल मिलने तक का सफर
अरशद वारसी ने बॉलीवुड में एंट्री लेने और कामयाबी पाने के लिए अपने डांसिंग टैलेंट को निखारा और वह आखिरकार बैकग्राउंड डांसर बन गए. जितेंद्र की फिल्म के गाने 'हेप्ल मी (Help Me) में अरशद बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आए थे. अरशद ने ऑसम नाम से एक डांस ग्रुप भी बनाया था. अरशद को पहली फिल्म जया बच्चन की बदौलत मिली, जिसके चलते उन्हें पहली फिल्म तेरे मेरे सपने में लीड रोल मिला. ये फिल्म उस समय अमिताभ बच्चन की कंपनी 'एबीसीएल' ने बनाई थी. इस फिल्म का गाना आंख मारे सुपरहिट हुआ और गाने में अरशद का डांस भी खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत बदली और फिर उन्होंने मुन्ना भाई में सर्किट बनकर सबका दिल जीत लिया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago