✕

होम / B टाउन / फिल्मों से दूर रहते हुए भी इस तरह करोड़ों कमाते हैं बॉलीवुड के ‘साथिया’ 

फिल्मों से दूर रहते हुए भी इस तरह करोड़ों कमाते हैं बॉलीवुड के ‘साथिया’ 

एक्टिंग की दुनिया में ज़रूर एक दौर के बाद विवेक ओबेरॉय ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाए, मगर बतौर बिजनेसमैन उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक जमाने में कई हिट फिल्में दी थीं, लेकिन फिर अचानक उनके करियर में डाउनफॉल शुरू हो गया है. इसमें एक वजह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान से विवाद भी शामिल है. विवेक ने 2002 में 'कंपनी' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. उनकी दूसरी फिल्म 'साथिया' भी बड़ी हिट साबित हुई. इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों से दर्शकों को आकर्षित किया, लेकिन सफलता के उस मुकाम पर नहीं पहुंच पाए. एक्टिंग की दुनिया में ज़रूर एक दौर के बाद वह ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाए, मगर बतौर बिजनेसमैन उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है.

अपने दम पर खड़ा किया बिजनेस
विवेक ओबेरॉय को अहसास हो गया था कि उनका एक्टिंग करियर एक जगह पर अटक गया है, इसलिए उन्होंने समय रहते खुद को बिज़नेस की तरफ मोड़ दिया. आज उनकी पहचान एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर होती है. विवेक एक रईस परिवार से आते हैं, उनके पिता सुरेश ओबेरॉय एक मंझे हुए और सफल अभिनेता रहे हैं. लेकिन विवेक ने अपने दम पर फिल्में की और अपने दम पर ही बिज़नेस खड़ा किया. उन्होंने 'ओमकारा', 'शूट आउट एट वडाला' जैसी फिल्मों में भी काम किया था. एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक फिल्म में काम करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए फीस लेते हैं. 

विवेक 2 कंपनियों के हैं मालिक 
अब उनकी बिज़नेस पर बात कर लेते हैं. विवेक ओबेरॉय दो कंपनियां चलाते हैं - ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट और कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड. ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट उनका प्रोडक्शन हाउस है. यानी फिल्मों से दूर होकर भी वह फ़िल्मी दुनिया से खुद को जोड़े हुए हैं. जबकि कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी है. 2016 में स्थापित इस कंपनी ने महाराष्ट्र के शाहपुर में अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च करके सुर्खियां बंटोरी थी. इसके अलावा, विवेक ने कई स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है. इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं. इन स्टार्टअप से भी उन्हें मोटी कमाई हो जाती है.

प्रॉपर्टी में भी किया है इन्वेस्टमेंट
विवेक ओबेरॉय ने प्रॉपर्टी में भी अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट किया है. उनके पास 3 आलीशान बंगले हैं. इनमें से एक उन्होंने 2020 में मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा था. इस शानदार बंगले की कीमत 14.25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है. इस बंगले का कारपेट एरिया 2100 वर्ग फुट है. इसके अलावा, भी उनके पास कई प्रॉपर्टी हैं. नेटवर्थ की बात करें, तो एक रिपोर्ट बताती है कि विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है. इंडियन करेंसी के हिसाब से देखें तो यह सौ करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है.

कलेक्शन में कई लग्जरी कारें 
बिज़नेस से जमकर कमाई करने वाले विवेक को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके पास 4.5 करोड़ की क्रिसलर 300C लिमोसिन, 2.92 करोड़ कीमत वाली लेम्बोर्गिनी गेलार्डो, 87 लाख रुपए की मर्सिडीज GLS 350 D और 67 लाख रुपए प्राइज़ की मर्सिडीज जीएलई 250D जैसी कारें हैं. कारों के अलावा, उन्हें बाइक भी बेहद पसंद हैं. उनके बाइक कलेक्शन में कुछ बेहद प्रीमियम बाइक मौजूद हैं. कुल मिलाकर कहें तो फिल्मों में काम किए बिना ही विवेक बिज़नेस के दम पर आलीशान लाइफ जी रहे हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago