होम / B टाउन / Happy Birthday Shah Rukh Khan: फिल्मों के अलावा इस तरह खूब कमाते हैं किंग खान!

Happy Birthday Shah Rukh Khan: फिल्मों के अलावा इस तरह खूब कमाते हैं किंग खान!

किंग खान को उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी हाजिर-जवाबी और उनकी कमाई के लिए भी जाना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के ‘डाई-हार्ड’ फैंस के लिए आज का दिन दिवाली से कम तो बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आज बॉलीवुड के बादशाह अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपने इस जन्मदिन के साथ किंग खान की उम्र 58 साल हो जायेगी. 

दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेता
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिनका स्टारडम भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में फैला हुआ है और वह दुनिया भर में अपने जबरदस्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं. लेकिन किंग खान को उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी हाजिर-जवाबी और उनकी कमाई के लिए भी जाना जाता है. एक फिल्म करने के लिए शाहरुख खान लगभग 100-150 करोड़ रुपयों जितनी फीस लेते हैं और इसकी बदौलत वह दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं की लिस्ट में भी शामिल हैं. 

फिल्मों के साथ-साथ इन तरीकों से करते हैं कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हर साल लगभग 280 करोड़ रुपए कमाते हैं. इस कमाई में फिल्मों से होने वाली कमाई के साथ-साथ विभिन्न ब्रैंड्स से होने वाली कमाई और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) से होने वाली आय भी शामिल है. आपको बता दें कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बहुत सी जानी-मानी फिल्मों के VFX भी हैंडल करती है. इतना ही नहीं, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) क्रिकेट की सबसे प्रीमियम लीग, IPL (भारतीय प्रीमियर लीग) की एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के भी मालिक हैं. 

ये साल बना शानदार!
पिछले कुछ सालों से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों को दर्शकों द्वारा उतना प्यार नहीं मिल पा रहा था और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं कर पा रही थीं. लेकिन 2023 शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए जबरदस्त तोहफा बनकर आया है. इस साल शाहरुख ने सबसे बड़ी हिंदी ओपनर जवान (Jawaan) के साथ-साथ 2023 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म पठान (Pathaan) भी दी और अब दर्शकों को उनकी और जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी (Dunki) का बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें जहां पठान ने दुनिया भर में लगभग 1051 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, वहीं जवान ने लगभग वर्ल्ड-वाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1100 करोड़ रुपयों की कमाई की थी और यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर भी है.
 

यह भी पढ़ें: सस्ते की उम्मीद छोड़िए, चुनावी मौसम बीतने के बाद महंगा न हो जाए Petrol-Diesel 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago