होम / B टाउन / संस्कारशाला: जब Big B- जूनियर B ने छुए युवा एक्टर के पिता के पैर, कहे ये शब्द...

संस्कारशाला: जब Big B- जूनियर B ने छुए युवा एक्टर के पिता के पैर, कहे ये शब्द...

बॉलीवुड के महायानक अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके साथ काम करना हर कलाकार का सपना होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, वह 80 वर्ष के हो गए हैं. अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हर किसी का सपना होता. न केवल इसलिए कि वह सुपरस्टार हैं, बल्कि इसलिए भी कि वह एक बेहद सुलझे, सरल और सभी को सम्मान देने वाले व्यक्ति भी हैं. कई कलाकारों के पास बिग बी के साथ काम करने से जुड़े किस्से हैं. ऐसे ही कुछ किस्से एक्टर मनोज बाजपेयी के पास भी हैं, जिन्हें पत्रकार और लेखक पीयूष पांडे ने अपनी किताब में शामिल किया है.

अक्स’ की शूटिंग का वो सीन
‘अक्स’ की शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी और अमिताभ बच्चन के बीच एक ऐसा रिश्ता बन गया, जिसमें बेतक्ल्लुफी के लिए भी जगह थी और एक दूसरे के लिए सम्मान भी. इस बात को दो किस्सों से समझा जा सकता है. एक किस्सा मनोज ने कपिल शर्मा के शो में सुनाया. मनोज ने बताया, 'मुझे और अमितजी को ‘अक्स’ के एक दृश्य में 100 फीट ऊपर से छलांग लगानी थी. मुझे ऊंचाई से डर लगता है तो मैं घबराया हुआ था. मैंने एक्शन डायरेक्टर से सीन हटाने को कहा, लेकिन वो नहीं माने. उन्होंने मुझमें उत्साह भरा और कहा कि अमितजी भी तुम्हारे साथ हैं. तुम बस आराम से रहो. हम लोग चढाई चढ़ने लगे और अमितजी मुझे मोटिवेट करते रहे, लेकिन, 80 फीट ऊपर पहुंचने पर वह बोले-मनोज, मुझे कुछ हो जाए तो... मैं घबराया. मैंने कहा-मैं सर पहले से डरा हुआ हूं. वह फिर बोले-मनोज, मुझे कुछ हो जाए तो यार जया को खबर कर देना बस. यह उनकी शरारत थी'. 

जैसा पुराना परिचय हो
अमिताभ और मनोज के रिश्ते के एक दूसरे पहलू को एक दूसरे किस्से से समझा जा सकता है, जो मनोज के पिता राधाकांत बाजपेयी ने मुझे सुनाया. उन्होंने कहा-'हम लोग मुंबई में थे. एक दिन मनोज ने गाड़ी भेजकर स्टूडियो बुला लिया. वहां बहुत बड़ी वैन खड़ी थी. ड्राइवर ने बताया कि वैन में अमिताभ बच्चन हैं. हम लोगों को कुर्सी डालकर बैठा दिया गया. अचानक हल्ला हुआ कि शॉट तैयार है, अमित जी को बुलाओ...अमित जी को बुलाओ. अमितजी गाड़ी से निकले तो सब उन्हें देखने लगे. ऐसा लगा कि राष्ट्रपति आ रहे हैं. वो निकट आए तो मनोज को देखकर बोले-हैलो मनोज. क्या हाल? आवाज तो उनकी बुलंद है ही. मनोज ने कहा-सर, मेरे माता-पिता आए हुए हैं. उन्होंने फौरन पूछा-कहां हैं? और जैसे ही हमें देखा तो कहने लगे-धन्य भाग्य मेरे कि आज आपके दर्शन हुए. उनकी बात सुनकर ऐसा लगा, जैसे मनोज से उनका पुराना परिचय हो. 

पिता के लिए गर्व का क्षण
वो आए और पैर छूकर प्रणाम किया. बोले-आपका बेटा बहुत प्रतिभाशाली है. उसी वक्त अभिषेक बच्चन भी वहां पहुंचे तो अमिताभ जी ने उन्हें आवाज़ दी और कहा-देखो,मनोज के माता पिता आए हुए हैं. अभिषेक ने भी पैर छूकर प्रणाम किया. अमिताभ बोले-बाबू साहब अभी विदेश से आए हैं पढ़कर. फिर, कुछ मिनट और बात हुई कि शॉट की तैयारी हो गई'. कल्पना कीजिए एक पिता के लिए कितने गर्व का क्षण होगा, जब अमिताभ बच्चन जैसा सितारा न केवल बेटे की प्रशंसा करे बल्कि सम्मान में पांव छूकर प्रणाम करे. यह मनोज की मेहनत से पाई वो दौलत थी, जिसे कोई छीन नहीं सकता था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

14 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

13 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

17 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

15 hours ago