✕

होम / B टाउन / फिल्म इंडस्ट्री के लिए Good News! 'Uunchai' ने सेट किया एक नया ट्रेंड, कमाई भी जानिए

फिल्म इंडस्ट्री के लिए Good News! 'Uunchai' ने सेट किया एक नया ट्रेंड, कमाई भी जानिए

जानिए, PVR Cinemas के CEO ने इस बारे में क्या बताया. कैसे 'ऊंचाई' से आगे भी मिलने वाला है फायदा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: PVR Cinemas का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान फिल्मों की सूटिंग रुकी, सिनेमाघर बंद हुए. लोगों की आदत बदल गई. इसका नतीजा ये हुआ कि दर्शकों के साथ फिल्म की कहानी का भावनात्मक जुड़ाव टूट गया. लेकिन अब एक ऐसी फिल्म दौड़ रही है, जो फिर से इस रिश्ते को जोड़ने का काम कर रही है और पूरे परिवार को एक साथ सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है. यह फिल्म है- Uunchai.

क्या है फिल्म की कहानी
सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म Uunchai में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ​​अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा मुख्य किरदार में हैं. कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. सभी वरिष्ठ नागरिक जो एक आरामदायक जीवन छोड़कर एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा पर निकलते हैं. एक साधारण ट्रेक एक व्यक्तिगत, भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा बन जाता है, क्योंकि वे अपनी भौतिक सीमाओं से लड़ते हैं और स्वतंत्रता का सही अर्थ खोजते हैं.

PVR Cinemas के सीईओ ने क्या कहा
PVR Cinemas के सीईओ गौतम दत्ता ने कहा, "इस फिल्म के माध्यम से, हम उन फिल्मों का भी भविष्य अच्छा होते हुए देख रहे हैं, जो पूरे परिवार को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए बनाई जाती है. 'ऊंचाई' 2011 की हिट फिल्म '60+ जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह बनती जा रही है, जहां तीन बचपन के दोस्त अपने सपनों का पीछा करते हैं."

वरिष्ठ नागरिकों ने सिनेमाघरों से बना ली थी दूरी
उन्होंने आगे कहा, "PVR हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करना चाहता है. इसलिए सप्ताह में एक दिन सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए डेडिकेट भी किया है. हम यह देख रहे हैं कि कोविड महामारी के बाद इस विशेष वर्ग ने सिनेमाघरों से दूरी बना ली है. इसके पीछे स्वास्थ्य या अन्य कारण भी हो सकते हैं. महामारी से पहले ऐसा कभी नहीं था."

क्या नया ट्रेंड देखने को मिल रहा और कितनी हुई कमाई?
गौतम दत्ता ने कहा, "'ऊंचाई' फिल्म के आने के बाद हम यह देख रहे हैं कि इस विशेष आयु वर्ग के लोग फिर से सिनेमाघर में आ रहे हैं. इस फिल्म को देखने पूरा परिवार एकसाथ आ रहा है. इससे हम आश्वस्त हैं कि आने वाला समय फैमिली फिल्मों के लिए अच्छा संकेत है. हम यह देख रहे हैं कि इस फिल्म को देखने जो फैमिली आ रही हैं, उनमें 70 प्रतिशत ऐसी फैमिली हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं. यह फिल्म उन फिल्मों को सकारात्मक रूप से साफ संकेत दे रही है, जो सिर्फ परिवार के लिए बनाई जाती है और जिस तरह से इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है, उससे हमारा विश्वास को और समर्थन मिल रहा है." आपको बता दें कि इस फिल्म ने 8 दिनों में 18.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

क्यों हुआ नुकसान?
जब महामारी के दौरान सिनेमाघर बंद हुए, तब फिल्में डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज की जानें लगीं, जिसने एक नए ट्रेंड की शुरुआत हुई. इसकी वजह से फिल्में देखने वाले दर्शकों की आदतों में भी अस्थाई रूप से बदलाव देखने को मिला. इसका खासा असर मल्टीप्लेक्स उद्योग पर भी पड़ा. भारत में फिल्मों को दिखाए जाने वाले बिजनेस में बॉलीवुड फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान है.

हिंदी फिल्मों की बोलती है तूती
भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस बाजार है. एक साल में नई फिल्मों की रिलीज के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म इंडस्ट्री है और टिकट बिक्री के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म बाजार है. प्री-कोविड वर्ष 2019 के दौरान, भारत में 1,833 से अधिक फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें हिंदी ने 50 प्रतिशत, क्षेत्रीय ने 38 प्रतिशत और हॉलीवुड ने 12 प्रतिशत का योगदान दिया. वैश्विक स्तर पर हिंदी फिल्मों ने ही भारतीय फिल्म उद्योग को पहचान दिलाई है.

VIDEO : WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago