✕

होम / बिजनेस / कौन हैं भारतीय अरबपति, जिन्होंने पूर्व WWE स्टार से रचाई शादी?

कौन हैं भारतीय अरबपति, जिन्होंने पूर्व WWE स्टार से रचाई शादी?

भारतीय अरबपति की यह शादी दूसरी शादियों से कुछ अलग थी. शादी का वेन्यू अलग था. शादी में किसी तरह की कोई ब्राइडल पार्टी नहीं हुई. शादी में ट्रेडिशनल वेडिंग केक को भी नहीं रखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मूल के अरबपति बिल्ट रिवार्ड्स (Bilt rewards) के संस्थापक और सीईओ अंकुर जैन ने पूर्व WWE रेसलर एरिका हैमंड से शादी की है. अंकुर जैन ने केवल 130 लोगों की मौजूदगी में एरिका से शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में प्री-वेडिंग और मिस्र में पिरामिड के बीच दोनों ने अपनी शादी की. आइए जानते है कैसे और कहां हुई इनकी शादी और कौन हैं अरबपति अकुंर जैन और एरिका हैमंड?

मिश्र में रचाई शादी

कैशबैक टेक कंपनी बिल्ट रिवार्ड्स के संस्थापक और CEO अंकुर जैन और पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड की शादी जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए खास इंतजाम किए थे. ये शादी बाकी शादियों जैसी नहीं थी. इसमें ना ही ट्रेडिशनल ब्राइडल एंट्री हुई, ना ही कपल ने शादी के बाद कोई केक काटा. उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में तीन रात की सफारी से हुई, जिसमें एक रात का खर्च करीब 1.7 लाख रुपये था.

कौन हैं अरबपति अंकुर जैन?

अंकुर जैन ब्लिट्ज रिवार्ड्स और कैरोस के फाउंडर और CEO हैं, ये दोनों टेक कंपनी है. अंकुर जैन की ब्लिट्ज रिवार्ड्स कंपनी कंज्यूमर को किराए के भुगतान सहित इसी तरह के बाकी के खर्चों पर रिवॉर्ड देने का काम करती है. जानकारी के अनुसार अंकुर की नेटवर्थ करीब 10 हजार करोड़ रुपये है. अंकुर जैन ने अपने दम पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं. जैसे साल 2017 में वह विश्व आर्थिक मंच की तरफ से यंग ग्लोबल लीडर के लिए नॉमिनेट हुए थे, साल 2011 में इंक मैगजीन ने उन्हें ‘वर्ल्ड्स बेस्ट कनेक्टेड 21 ईयर ओल्ड’ का नाम दिया था. इसके अलावा अंकुर जैन को ’30 अंडर 30′ सम्मानित किया गया है. साल 2012 में अंकुर जैन को क्रिश्चियन साइंस मॉनिटर ने ’30 अंडर 30: सॉल्यूशन ब्रोकर’ भी कहा था.

WWE स्टार रह चुकी हैं एरिका हैमंड

एरिका हैमंड पूर्व WWE NXT स्टार हैं. WWE से जाने के बाद, वह एक सफल फिटनेस कोच बन गईं. पहले लॉस एंजिल्स में रहने के बाद, वह एक संस्थापक प्रशिक्षक के रूप में रंबल बॉक्सिंग में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क चली गईं. उनकी मुलाकात रंबल में तब हुई जब वह वहां फिटनेस इंस्ट्रक्टर थीं. वह वर्तमान में रंबल की संस्थापक सदस्य हैं. हैमंड एरिका स्ट्रॉन्ग नामक एक ऐप बनाने का भी हिस्सा थीं, जो एक बॉक्सिंग-प्रेरित समूह फिटनेस क्लास है. हैमंड ने नॉकआउट भी बनाया है, जो एक बॉक्सिंग-प्रेरित समूह फिटनेस क्लास है.

ऐसे हुई थी एरिका और अंकुर की मुलाकात

एरिका की मुलाकात अंकुर से जिम में रंबल बॉक्सिंग वर्कआउट करने के दौरान हुई थी, जहां पर वह एक फिटनेस ट्रेनर थी. अंकुर को फिटनेस की ट्रेनिंग देते हुए दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. उन्होंने मीडिया को बताया कि हम पारंपरिक शादी करने वाले लोग नहीं है, इसलिए हमने फैसला किया हमारी नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एक साथ कुछ पल बिताने अपने दोस्तों के साथ खास पार्टी करना, जहां आप एक अलग दुनिया में हो. मिस्र में अपनी शादी पर बोलते हुए उन्होंने कहा मैं प्राचीन इतिहास और समाज से प्रभावित हूं और बचपन से ही यहां आना चाहता था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

2 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

4 hours ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

35 minutes ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

56 minutes ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

2 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

3 hours ago