✕

होम / बिजनेस / SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब बैंक में जमा रुपयों पर मिलेगा अधिक ब्याज

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब बैंक में जमा रुपयों पर मिलेगा अधिक ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने FD पर मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ा दिया है. नई एफडी दरें आज (15 मई) से प्रभावी होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रीटेल डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये तक) और बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये से अधिक) पर निश्चित अवधि के लिए अपनी सावधि जमा ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. नई एफडी दरें 15 मई, 2024 से प्रभावी होंगी. वहीं इससे पहले बैंक ने आखिरी बार 27 दिसंबर 2023 को एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. तो चलिए जानते हैं अब आपको एफडी पर बैंक कितना ब्याज देगा?

2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलेगा इतना ब्याज
बैंक ने 46 दिनों से 179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर अपनी एफडी ब्याज दरों में 75 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोतरी की है, जो 4.75 से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गई है. सीनियर सिटीजन के लिए बैंक ने समान अवधि पर ब्याज दर 5.25 से बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, एसबीआई ने सामान्य नागरिकों के लिए 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि पर ब्याज दर 25 बीपीएस बढ़ाकर 5.75 से 6 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, बैंक ने 211 दिनों से लेकर 1 वर्ष से कम अवधि पर एफडी रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है, सामान्य नागरिकों के लिए इसे 6 से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.50 से 6.75 प्रतिशत कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-लॉन्च होने जा रहा है दुनिया का सबसे तगड़ा प्रोसेसर वाला फोन, मिलेंगे ये फीचर

बल्क डिपॉजिट पर ब्याज
बैंक ने 7 से 45 दिनों की अवधि के लिए बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि की है, जिससे सामान्य नागरिकों के लिए दर 5 से बढ़कर 5.25 प्रतिशत हो गई है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ने समान अवधि पर 5.50 से बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया है. 46 दिनों से 179 दिनों के बीच कार्यकाल वाले सामान्य नागरिकों के लिए बैंक ने दरों में 5.75 से 6.25 प्रतिशत तक 50 बीपीएस की बढ़ोतरी की है. बैंक ने समान अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.25 से बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत कर दी है. वहीं, बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए 180 दिन से 210 दिन के कार्यकाल पर 10 बीपीएस की बढ़ोतरी 6.50 से बढ़ाकर 6.60 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 से 7.10 प्रतिशत कर दी है. बैंक ने 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम अवधि के लिए सावधि जमा ब्याज दर में 20 बीपीएस की बढ़ोतरी कर इसे 6.80 से 7 प्रतिशत कर दिया है. 2 साल से 3 साल से कम के कार्यकाल के लिए बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए 6.75 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ने 7.25 से बढ़ाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

4 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

4 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

4 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

4 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

3 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

4 hours ago