✕

होम / B टाउन / Salman पर बार-बार हमला क्यों, जानते हैं अपनी सिक्योरिटी पर कितना खर्च करते हैं भाई जान?

Salman पर बार-बार हमला क्यों, जानते हैं अपनी सिक्योरिटी पर कितना खर्च करते हैं भाई जान?

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान (Salman khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार 14 अप्रैल को हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले के बाद हमलावर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. वहीं, इस घटना के बाद से लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल घूम रहा कि आखिर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने की वजह क्या हो सकती है? उनके ऊपर बार बार हमला क्यों हो रहा है, ये कोई रंजिश है या पैसा इसकी वजह है? आपको बता दें, सलमान खान की नेटवर्थ कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है, तो चलिए जानते हैं सलमान खान के पास कितनी दौलत है और अपनी सुरक्षा पर वो कितना खर्च करते हैं?

हमले के हो सकते हैं ये कारण

एजेंसीज से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सलमान के घर पर फायरिंग करने की 2 सबसे बड़ी वजह सामने आई हैं, पहली तो ये कि सलमान खान को इस बात का एहसास दिलाना कि वो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की पहुंच से ज्यादा दूर नहीं है. वहीं, दूसरी और सबसे बड़ी वजह ये कि मुंबई के दौलतमंदों से मोटी एक्सटॉर्शन वसूल करना भी हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के बाद सोशल मीडिया पर कबूलनामे का जो फेसबुक पोस्ट डाला गया उसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी नाम लिखा था. सुरक्षा एजेंसियों को लगता है कि दाऊद का नाम लिखने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये बताने की है कि अब मुंबई में दाऊद की कोई हैसियत नहीं है. सुपरस्टार सलमान के घर पर फायरिंग करवाकर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग मुंबई को एक्सटॉर्शन की एक बड़ी मार्केट के तौर पर देख रहा है.  

कई देशों की जीडीपी से ज्यादा है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की कुल संपत्ति 2,900 करोड़ रुपये से अधिक है. उनकी सालाना आय 220 करोड़ रुपये और मासिक आय लगभग 16 करोड़ रुपये है. अभिनय और विज्ञापन के अलावा सलमान खान अपने बिजनेस और अन्य निवेशों से भी खूब कमाते हैं.  सलमान खान फिल्म्स, प्रोडक्शन फर्म के मालिक हैं, जिसे 2011 में स्थापित किया गया था. अभिनेता कपड़ों के ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' के भी मालिक हैं. सलमान खान एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, जबकि ब्रैंड एंडोर्समेंट से लिए सालाना 300 करोड़ रुपये कमाते हैं. सलमान खान हिट रियलिटी शो बिग बॉस से प्रति सप्ताह 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा उनके पास ट्रैवल कंपनी Yatra.com में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उन्होंने लघु वीडियो के लिए एक प्लेटफॉर्म चिंगारी में निवेश किया है.  

करोड़ों की संपत्ति और गाड़ियों का कलेक्शन

सलमान खान बांद्रा में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ्लैट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास 150 एकड़ का पनवेल फार्महाउस और गोराई में एक बंगला भी है. उनकी कारों और बाइक कलेक्शन की बात करें तो, उसमें ऑडी A8L, ऑडी RS7, रेंज रोवर वोग ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI, मर्सिडीज S क्लास, पोर्श केयेन टर्बो, मर्सिडीज बेंज AMG GLE43, सुजुकी हायाबुसा, यामाहा R1, सुजुकी GSX-R1000Z, सुजुकी इंट्रूडर M1800 RZ आदि शामिल हैं. 

सुरक्षा पर होता है इतना खर्चा

सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा हमेशा साए की तरह साथ रहते हैं. सलमान खान अपने इस बॉडीगार्ड को अच्छी खासी सैलरी देते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेरा का सालाना पैकेज 2 करोड़ रुपये है. यानी सलमान खान अपने बॉडी गार्ड शेरा को हर महीने 15 लाख सैलरी देते हैं. वहीं, बॉलीवुड के दबंग खान को मुंबई पुलिस की ओर से वाई+ कैटेगिरी की सिक्योरिटी भी दी गई है. सलमान खान को मिली वाई प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा के तहत उनके साथ चार हथियारों से लैस सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं. सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार से मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद पिछले साल उन्हें गन लाइसेंस भी जारी किया गया था.

इसे भी पढ़ें-लॉन्च से पहले जारी हुआ Motorola के नए स्मार्टफोन का टीजर, इसका कलर और फीचर्स बेहद आकर्षक

Bullet Proof SUV से चलते हैं सलमान खान

जापानी कार निर्माता निसान की ओर से Patrol नाम की एसयूवी को कई देशों में ऑफर किया जाता है. फुल साइज एसयूवी के तौर पर इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. साथ ही अपनी जरूरत के मुताबिक इसे Bullet Proof भी बनाया जा सकता है. इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है, लेकिन यह भारतीय बाजार में नहीं बिकती है. सलमान खान ने पिछले साल ही इस एसयूवी को इंपोर्ट किया है. जानकारी के मुताबिक इसमें B7 स्‍तर की सुरक्षा दी गई है. एसयूवी में 78एमएम मोटे बुलेटप्रूफ ग्‍लास भी लगे हुए हैं. यह एसयूवी आसानी से फायरिंग को झेल सकती है. इसमें कंपनी की ओर से 5.6 लीटर का वी8 इंजन दिया जाता है, जिससे एसयूवी को 450 हॉर्स पावर और 560 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. उधर, टाटा मोटर्स की कंपनी रेंज रोवर की एसवी एसयूवी भी सलमान खान के पास है. यह एसयूवी भी बुलेटप्रूफ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने इस एसयूवी को इसी साल की शुरूआत में ही खरीदा है. इस एसयूवी में कंपनी की ओर से तीन लीटर का वी6 इंजन दिया जाता है, जिससे 254 बीएचपी और 600 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इसकी कीमत 4.5 से पांच करोड़ रुपये के बीच है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago