✕

होम / B टाउन / 33 साल की यंग एक्ट्रेस ने खरीदा 45 करोड़ का घर, नेटवर्थ में भी कई अभिनेत्रियों से हैं आगे

33 साल की यंग एक्ट्रेस ने खरीदा 45 करोड़ का घर, नेटवर्थ में भी कई अभिनेत्रियों से हैं आगे

साउथ और बॉलीवुड की 33 साल की यंग एक्ट्रेस ने हाल में मुंबई में 45 करोड़ रुपए का घर खरीदा है और वह अब इसमें शिफ्ट होने वाली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े, जो जल्द ही शाहिद कपूर के साथ आगामी फिल्म देवा में नजर आएंगी, अपने नए घर में जाने के लिए तैयार हैं. पूजा हेगड़े के इस सी फेसिंग घर की कीमत 45 करोड़ रुपये है और इसमें 4,000 वर्ग फुट रहने की जगह है. पूजा हेगड़े का यह घर मुंबई के बांद्रा में है. इसके अलावा पूजा के पास मुंबई के बांद्रा में खुद का बहुत ही आलीशान थ्री बीएचके फ्लैट भी है.

45 करोड़ का है आलीशान घर

मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजा हेगड़े ने 45 करोड़ में 4,000 वर्ग फुट की एक प्रॉपर्टी खरीदी है जो सी फेसिंग है. पूजा हेगड़े शानदार बंगले में शिफ्ट हो रही हैं, जिसमें रहने के लिए 4,000 वर्ग फुट की जगह है. सूत्र ने आगे कहा कि इसके साथ ही पूजा हेगड़े के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है, जो मुंबई में ही पहले कहीं और रहती थी. यह एक प्रमुख स्थान पर स्थित, इस आलीशान घर से समुद्र के नजारे दिखते हैं.

बच्चे की फीस ने उड़ाए होश, पिता ने कहा - इतने में तो मेरी पूरी पढ़ाई हो गई

फिल्म और विज्ञापन से करती हैं करोड़ों की कमाई

पूजा हेगड़े करोड़ों की कमाई तो अपनी फिल्मों के जरिए ही कर लेती हैं. एक फिल्म के लिए पूजा पूरे 5 से 8 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं. उनकी कमाई का मेन जरिया उनकी मूवीज हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से मोटी इनकम अर्न करती हैं. उनकी डिमांड पहले जहां साउथ फिल्मों में काफी रही है, तो वहीं अब पूजी की डिमांड बॉलीवुड में भी बढ़ गई है. फिल्मों के अलावा कई ब्रांड्स को भी प्रमोट करती हैं. पूजा हेगड़े प्रेसटीज, मिन्त्रा, बाटा, पेप्सी, लोरियल पैलेस, ओप्पो और क्लोजअप जैसे कुछ बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर मोटी फीस वसूलती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पूजा हेगड़े की टोटल नेटवर्थ 55 करोड़ रुपए के आस पास है.

लग्जरी कारों का भी है कलेक्शन 

करोड़ों की दौलत के साथ पूजा हेगड़े के पास मुंबई के बांद्रा में खुद का बहुत ही आलीशान थ्री बीएचके फ्लैट भी है. एक्ट्रेस के इस घर में उनकी आराम और जरूरत की हर लग्जरी सामान मौजूद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के इस खूबसूरत फ्लैट की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए है. 33 साल की पूजा महंगी कारों की बेहद शौकीन हैं. यही वजह है कि शानदार घर के अलावा पूजा हेगड़े के पास कई लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है. एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में 1.50 करोड़ की मर्सिडीज बेंज-एस-क्लास (Mercedes-Benz S-Class), 75 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स3 (BMW X3) जैसी बेहतरीन कारें मौजूद हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago