होम / बिजनेस / चुनाव के बाद महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज, जानिए टेलीकॉम कंपनियां क्यों उठाने जा रही ये कदम?

चुनाव के बाद महंगा होगा मोबाइल रिचार्ज, जानिए टेलीकॉम कंपनियां क्यों उठाने जा रही ये कदम?

टेलीकॉम कंपनियां अपने रेवेन्यू में इजाफा करने के लिए चुनाव के बाद अपने टैरिफ प्लान में इजाफा कर सकती हैं. ये इजाफा 25 प्रतिशत तक देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के बाद करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब ढीली होने वाली है. टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल टैरिफ (रिचार्ज) की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. ये बढ़ोतरी 25 प्रतिशत तक देखने को मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज प्लान 
क्यों और कितना महंगा करने जा रही हैं?
 
प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आपको बता दें, 5जी सर्विस आने के बाद कंपनियों ने अपने ग्राहकों को दी जाने वाली 5 जी सर्विस में मोटा निवेश किया है. वहीं, अब ये टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रॉफिट की ओर देख रही हैं. ऐसे में मोबाइल ऑपरेटर्स की ओर से टैरिफ में करीब 25 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार ये इजाफा अर्बन और रूरल दोनों इलाकों में देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के प्लान पहले के मुकाबले महंगे हो सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर इंटरनेट प्लान भी महंगा हो सकता है.

इसलिए बढ़ाए जा रहे मोबाइल रिचार्ज प्लान 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोबाइल रिचार्ज में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण प्रति यूजर रेवेन्यू बढ़ाना है. एक्सपर्ट के अनुसार मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू काफी कम है. इसका मतलब है कि मोबाइल कंपनियां प्रत्येक यूजर पर जितना खर्च कर रही है. उन्हें उतनी कमाई नहीं हो पा रही हैं. इसी कारण टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

इतना महंगा होगा आपका प्लान
अगर टैरिफ में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो आम लोगों की जेब पर काफी असर देखने को मिल सकता है. अगर आप 200 रुपये का हर महीने रिचार्ज कराते हैं, तो उसमें 50 रुपये का इजाफा हो जाएगा. इसका मतलब है कि 200 रुपये का टैरिफ प्लान 250 रुपये में मिलेगा. वहीं, अगर आप 500 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो इसमें 25 प्रतिशत के हिसाब से 125 रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं, अगर आप 1000 रुपये का रिचार्ज कराते हैं, तो उसकी वैल्यू में 250 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी और कुल टैरिफ की कीमत 1250 रुपये हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-Emirates Group ने इस साल 5.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड प्रॉफिट किया दर्ज

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

9 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago