होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / करोड़ों कमाने वाले इस कांग्रेस प्रत्‍याशी ने थामा बीजेपी का दामन, इतनी है इनकी नेटवर्थ?

करोड़ों कमाने वाले इस कांग्रेस प्रत्‍याशी ने थामा बीजेपी का दामन, इतनी है इनकी नेटवर्थ?

कांग्रेस के इस युवा उम्‍मीदवार ने बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है, यही नहीं कई फंड्स में भी पैसा लगाया है. जबकि उनके पास कैश केवल 27 हजार रुपये है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सूरत लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद अब मध्‍य प्रदेश में एक और कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्‍याशी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस बार खबर आई है इंदौर से, जहां कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी अक्षय कांति ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनके बीजेपी ज्‍वॉइन करने की जानकारी मध्‍य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के पूर्व महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक्‍स के माध्‍यम से दी. करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कांति ने 2022-23 के लिए अपनी आय 2 करोड़ रुपये से ज्‍यादा शो की है. उनकी पत्‍नी की लखपति हैं. 

आखिर कितनी है अक्षय कांति के पास संपत्ति 
अक्षय कांति के पास संपत्ति की जानकारी उन्‍होंने अपने शपथपत्र में दी है जो उन्‍होंने चुनाव आयोग में दाखिल किया था. उस शपथ पत्र में उन्‍होंने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 2022-23 में उन्‍होंने 26488955 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं 2021-22 में अगर उनकी आय की स्थिति देखें तो वो 25215978 करोड़ रुपये रही थी. उनकी पत्‍नी की आय भी लाखों रुपये में है. उनकी पत्‍नी रिचा बम ने 2022-23 में 1876978 रुपये की आय पर आईटीआर भरा है. वहीं 2021-22 में उनकी आय देखें तो वो 2595357 करोड़ रुपये दिखाई गई है. वहीं अक्षय के पास 27 हजार रुपये कैश और उनकी फर्म समृि‍द्ध  हॉस्‍टल के पास 3823200 रुपये हैं. वहीं उनकी पत्‍नी के पास 9 लाख 70 हजार रुपये कैश हैं. 

ये भी पढ़ें: रघुराम राजन ने विरासत टैक्‍स पर बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी, कही ये अहम बात

इन शेयरों में किया है अक्षय ने निवेश 
वहीं अक्षय क्‍योंकि युवा उम्‍मीदवार हैं तो ऐसे में उन्‍होंने बाजार में बड़ी संख्‍या में निवेश भी किया है. अक्षय ने जिन शेयरों में निवेश किया है उनमें GTB Ltd. के 250 शेयर जिनकी कीमत 8237 रुपये है, LIC India के 15 शेयर जिनकी कीमत 14619 रुपये है, Network 18 media का एक शेयर जिसकी कीमत 87 रुपये, इसी तरह 3990 शेयर Economics Remidies के जिनकी कीमत 39900 रुपये,  124000 शेयर Ratan icon Estate Pvt Ltd के हैं जिनकी कीमत 124000 रुपये हैं. इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में कई म्‍यूचुवल फंड भी शामिल हैं. इनमें Axis Flexi Fund, HDFC Multicap Fund, Kotak Small Cap Fund, सहित कई लाफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी भी शामिल हैं. उनके निवेश, लोन, ज्‍वेलरी, से लेकर घर के सामान की कुल कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. इसी तरह उनकी पत्‍नी के पास मौजूद निवेश और दूसरी संपत्ति की कुल कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.  


कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर दी जानकारी 
अक्षय कांति बम के बीजेपी का दामन थामने की खबर की जानकारी मध्‍य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्‍स पर दी. उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा 
इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है. 
मध्‍य प्रदेश में 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे. नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल का दिन आखिरी दिन था, मध्‍य प्रदेश में 13 मई को चुनाव होना है. जबकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.  

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

40 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago