✕

होम / B टाउन / हैप्पी बर्थडे: 'Queen' जैसी लाइफ जीती हैं कंगना रनौत, अपने दम पर बनाई करोड़ों की दौलत

हैप्पी बर्थडे: 'Queen' जैसी लाइफ जीती हैं कंगना रनौत, अपने दम पर बनाई करोड़ों की दौलत

कंगना की ज्यादातर कमाई फिल्मों से होती है. मीडिया रिपोटर्स की मानें तो वह एक फिल्‍म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेवाकी के लिए भी फेमस हैं. वह कब, किसे, क्या कह जाएं ये कोई नहीं जानता. सोशल मीडिया पर वह आये दिन किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती रहती हैं. हालांकि, इससे उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता. वह खुद भी कह चुकी हैं कि आलोचक और ट्रोल्स उनके लिए मायने नहीं रखते. उन्हें जो सही लगता है, उसे वह हर हाल में करती रहेंगी. बॉलीवुड की यह 'क्वीन' आज यानी 23 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर जानते हैं कि लाखों-करोड़ों के दिलों पर राज करने वालीं कंगना के पास कितनी दौलत है. 

16 साल में की मॉडलिंग
कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 में हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था. उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन कंगना ने तो कुछ और ही सपने देख रखे थे. 16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया और दिल्ली आकर मॉडलिंग शुरू कर दी. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले कंगना ने लंबे समय तक थिएटर किया. शुरुआत दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि परिवार से किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी. बॉलीवुड में उन्हें पहला मौका महेश भट्ट ने दिया. फिल्म गैंगस्टर में उन्हें इमरान हाशमी और शाइनी अहूजा के साथ काम करने का मौका मिला. इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह 'क्वीन', 'फैशन', 'लाइफ इन मैट्रो' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुकी हैं. 

फिल्मों से ज्यादातर कमाई
कंगना की ज्यादातर कमाई फिल्मों से होती है. मीडिया रिपोटर्स की मानें तो वह एक फिल्‍म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. हालांकि, फिल्म 'थलाइवी' के लिए तो उन्‍होंने करीब 22 करोड़ रुपए फीस ली थी. फिल्‍मों के अलावा कंगना को विज्ञापनों से भी मोटी कमाई होती है. वह एक विज्ञापन में नजर आने के लिए करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपए लेती हैं. कंगना कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए भी अच्छी-खासी फीस चार्ज करती हैं. उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए, तो यह 124 करोड़ है. बीते कुछ साल में उनकी संपत्ति करीब 37% बढ़ी थी. कंगना का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम Manikarnika Films है.

रियल एस्टेट में भी लगाया पैसा 
कंगना ने भी रियल एस्‍टेट में भी पैसा लगाया हुआ है. हिमाचल प्रदेश के मंडी हाउस में कंगना ने करीब 30 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है. 7,600 वर्गफुट में बने इस हिल साइड कॉटेज स्‍टाइल बंगले में 8 बेडरूम हैं. साथ ही, मुंबई के पाली हिल इलाके में उनकी तीन मंजिला बिल्डिंग भी है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके अलावा भी उन्होंने कुछ प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हुआ है. कंगना रनौत को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उन्होंने कुछ समय पहले बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज गाड़ी खरीदी थी. उनके पास मर्सिडीज बेंज GLE सहित और भी कई महंगी गाड़ियां हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago