✕

होम / B टाउन / पूनम ढिल्लों की अदाकारी से तो परिचित होंगे, लेकिन क्या उनके बिजनेस के बारे में जानते हैं?

पूनम ढिल्लों की अदाकारी से तो परिचित होंगे, लेकिन क्या उनके बिजनेस के बारे में जानते हैं?

पूनम ढिल्लों ने 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट यश चोपड़ा को जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिल्म की शूटिंग के दौरान आपने स्टार्स की वैनिटी वैन भी देखी होगी. जितना बड़ा स्टार उतनी लग्जरी वैनिटी वैन. एक जमाना था जब यह केवल चुनिंदा स्टार्स के पास ही होती थी, लेकिन अब कई कलाकार इसका इस्तेमाल करते हैं. वैनिटी वैन का कांसेप्ट भारत में सबसे पहले पूनम ढिल्लों ने लॉन्च किया था और आज यह उनकी कमाई का बड़ा सोर्स है. पूनम आजकल फिल्मों में कम ही नज़र आती हैं. उनका पूरा फोकस अपने बिज़नेस और सोशल एक्टिविटीज़ पर रहता है.    

जल्द शुरू किया था बिजनेस
पूनम ढिल्लों ने 80 और 90 के दशक में नूरी, त्रिशूल, सोहनी-महेवाल, कर्मा और दर्द जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट यश चोपड़ा को जाता है. पूनम अपनी बेवाकी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी पहली फिल्म में स्विमसूट पहना था. उस जमाने में स्विमसूट पहनना बहुत बड़ी बात थी. पूनम ने अपने करियर के बेहतरीन दिनों में ही बिज़नेस सेटअप के प्लान को आकार देना शुरू कर दिया था, जैसा कि आजकल के स्टार्स कर रहे हैं. बॉलीवुड में करियर कैसे रहेगा और कितना लंबा चलेगा, कोई नहीं जानता इसलिए अधिकांश कलाकार कोई न कोई बिज़नेस शुरू कर लेते हैं.  

ऐसे आया बिजनेस आईडिया 
पूनम ढिल्लों ने जब पहली फिल्म की थी, तब उनकी उम्र महज 16 साल थी. इस फिल्म में उन्होंने अपनी शर्तों पर काम किया था. दरअसल, उन्होंने यश चोपड़ा से कहा था कि वह फिल्म की शूटिग तब करेंगी, जब उनके स्कूल की छुट्टियां होंगी. देश में वैनिटी वैन लाने का पूरा क्रेडिट पूनम को ही जाता है. दरअसल, वह एक बार लॉस एंजेलिस गई थीं, जहां उन्होंने पहली बार वैनिटी वैन देखी थी. इसके बाद उन्होंने भारत में वैनिटी वैन शुरू करने का फैसला लिया. उस समय उनकी 25 वैनिटी वैन चलती थीं. धीरे-धीरे उनका बिज़नेस बढ़ता चला गया. पूनम वैनिटी नाम से एक मेकअप कंपनी भी चलाती हैं. 

इतनी है पूनम की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम ढिल्लों ने कुछ कंपनियों में निवेश किया हुआ है. उन्होंने 2014 में इवेंट मैनेजमेंट और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी. Poetic Justice Films and Entertainment Pvt. Ltd नामक कंपनी में बिजनेसमैन Aneel Murarka और कोरियोग्राफर Samir Tanna उनके पार्टनर थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, पूनम ढिल्लों की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर है. एक अभिनेत्री के साथ-साथ उनकी पहचान एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी होती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago