✕

होम / B टाउन / Happy Birthday: Big B के लिए Age वाकई नंबर है, आज भी कर रहे मोटी कमाई 

Happy Birthday: Big B के लिए Age वाकई नंबर है, आज भी कर रहे मोटी कमाई 

सदी के महानायक, एंग्री यंग मैन जैसे नामों से महशूर अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज 81 साल के हो गए हैं. उम्र के इस पड़ाव में अक्सर लोग 'आराम' को तवज्जो देते हैं, लेकिन अमिताभ के लिए आज भी काम की पहली प्राथमिकता है. वो फिल्मों में नजर आ रहे हैं, TV शो होस्ट कर रहे हैं, विज्ञापन कर रहे हैं. कुल मिलाकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ बिल्कुल वैसी ही चल रही है, जैसी किसी 30-40 साल के व्यक्ति की चलती है. उम्र के इस पड़ाव में भी Big B के पास 5 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए उन पर 1750 करोड़ रुपए से ज्यादा दांव पर लगा है. 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अमिताभ जल्द ही टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' में दिखाई देंगे. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए के आसपास है. इसके अलावा, 600 करोड़ के बाजार वाली काल्कि 2898 AD, 500 करोड़ के बजट वाली थलाइवर 170, 450 करोड़ में बनने वाली Brahmastra: पार्ट 2 और द उमेश क्रोनिकल में भी काम कर रहे हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ऊंचाई थी. अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, सांवली रंगत, भारी आवाज और लम्बाई के चलते उन्हें लोगों के काफी ताने भी सुनने को मिले, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज इन्हीं 3 खूबियों के साथ वो सदी के महानायक बने हुए हैं. 

हर महीने कमाते हैं 5 करोड़
अपने अबतक के सफर में अमिताभ बच्चन ने शौहरत के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है. फिल्मों से तो उन्हें मोटी कमाई होती ही है, TV शो और विज्ञापनों के लिए भी अमिताभ भारी-भरकम फीस वसूलते हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो बिग B हर महीने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं. उनकी सालाना इनकम 60 करोड़ के आसपास है. जबकि उनकी कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ  3390 करोड़ है. वह पिछले 12 सालों से अभी तक टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते आ रहे हैं. KBC के एक एपिसोड के लिए अमिताभ 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. जबकि KBC के पहले सीजन में उन्होंने हर एपिसोड के लिए केवल 25 लाख रुपए लिए थे. 

ऐसे बढ़ती चली गई फीस
अमिताभ के स्टारडम के साथ-साथ उनकी फीस भी बढ़ती चली गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 70 और 80 के दशक में अमिताभ एक फिल्म के लिए 50 हजार से 20 लाख रुपए तक फीस लेते थे. लेकिन मौजूदा वक्त में उनकी फीस बढ़कर 5 से 7 करोड़ रुपए हो गई है. 'आनंद' और 'चुपके चुपके' जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने 50 हजार रुपए लिए थे. 'डॉन' के लिए ढाई लाख और 'मर्द' के लिए करीब 8 लाख उनकी फीस थी. बिग बी ने कई कंपनियों और प्रॉपर्टी में पैसा लगाया हुआ है. उनके आलीशान बंगले 'जलसा' की कीमत ही 100 करोड़ के आसपास है. अमिताभ बच्चन को लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है और उनके कलेक्शन में रोल्स रॉयस, बेंटले, मर्सिडीज-बेंज, रेंज रोवर, पोर्श, मिनी कूपर, लेक्सस, ऑडी, BMW और फोर्ड मस्टैंग सहित कई शानदार कारें हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago