✕

होम / B टाउन / सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बिजनेसवुमन भी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन; जानिए उनकी नेटवर्थ

सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बिजनेसवुमन भी हैं ऐश्वर्या राय बच्चन; जानिए उनकी नेटवर्थ

ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ फिल्मों से ही कमाई करती हैं. उन्होंने कुछ बिजनेस में भी हाथ आजमाया हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज 49 साल की हो गईं. उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को कर्नाटक को मैंगलोर में हुआ था. उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया था. उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में 'इरुवर' से की जो एक तमिल फिल्म थी. उसी साल उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' भी रिलीज हुई. 20 अप्रैल, 2007 को उनकी शादी अभिषेक बच्चन से हुई. 

एक फिल्म के लिए कितना करती हैं चार्ज
अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेज में होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार वे आज भी एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. हाल में ही रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan 1 के लिए उन्होंने इतने रुपये ही चार्ज किए. बॉलीवुड में हमेशा यह चर्चा रहती है कि दो ही ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किसी फिल्म के लिए एक्टर से ज्यादा फीस लेती हैं- 1. दीपिका पादुकोण और 2. ऐश्वर्या राय बच्चन.

बिजनेसवुमन ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ फिल्मों से ही कमाई करती हैं. उन्होंने कुछ बिजनेस में भी हाथ आजमाया हुआ है. उन्होंने 2019 में बेंगलोर बेस्ड इनवॉयरमेंटल स्टार्टअप 'Ambee' में 1 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किया है, जिसका मुख्य रूप से काम एयर क्वॉलिटी का डाटा मापना है. ये पहला ऐसा स्टार्टअप था, जिसमें ऐश्वर्या ने इन्वेस्ट किया था. इसके अलावा, जनवरी 2021 में उन्होंने Nutrition आधारित हेल्थकेयर कंपनी 'Possible' में 5 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किया. यह कंपनी मुख्य रूप से पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं. इसके अलावा ऐश्वर्या 18 सालों से L’Oreal Paris की ब्रांड एंबेस्डर हैं.

ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रॉपर्टी और नेटवर्थ
ऐश्वर्या राय के नाम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट है. इस अपार्टमेंट का साइज 5500 वर्ग फुट है. रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या की इस प्रॉपर्टी की कीमत 21 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनका दुबई में भी एक आलीशान घर है. ऐसा बताया जाता है कि जुमेराह गोल्फ एस्टेट के सैंक्चुअरी फॉल्स में उनका बंगला है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है. इसे अभिषेक बच्चन ने उनके लिए खरीदा है. रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन की नेटवर्थ 776 करोड़ रुपए है. ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी वे हर साल 80 से 90 करोड़ रुपए कमा लेती है.

लग्जरी कारों की शौकीन ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय लग्जरी लाइफ तो जीती ही हैं, उनके पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन भी है. उनके पास 7.95 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है. इसके अलावा उनके पास 1.60 करोड़ रुपए की कीमत की मर्सिडीज बेंज S350 d कूप भी है. वे Audi A8L की भी मालकिन हैं, जिसकी कीमत 1.58 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उनके पास 2.33 करोड़ रुपये की Lexus Lx 570 और लगभग 2 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज S500 भी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago