होम / B टाउन / एक्टर से सफल बिजनेसमैन बने सुनील शेट्टी के सफलता के ये हैं सबसे जरूरी पांच नियम

एक्टर से सफल बिजनेसमैन बने सुनील शेट्टी के सफलता के ये हैं सबसे जरूरी पांच नियम

सुनील शेट्टी ने कहा, "मेरे पिता हमेशा कहते थे, जीने के लिए एक ही जीवन है. इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दें. मैं यह जानता था कि मेरे पास उनका आशीर्वाद था, जो मेरे आत्मविश्वास के लिए जादू का काम करता था."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने होटल और रियल एस्टेट व्यवसाय के साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं. इन दिनों यह देखने में आ रहा है कि ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज विभिन्न सेक्टर्स के स्टार्टअप में इन्वेस्ट कर रहे हैं.

21 साल की उम्र में खोल दिया था रेस्टोरेंट
अपनी व्यावसायिक जिंदगी पर प्रकाश डालते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल जर्नी काफी लंबी, चौड़ी और घुमावदार रही है. उन्होंने कहा, "21 साल की उम्र में  मैंने एक रेस्तरां खोल लिया था और लोगों को लगा कि मैं उसी रास्ते पर आगे बढ़ूंगा. 24 साल की उम्र में, मैं फैशन मर्चेंडाइजिंग के लिए तैयार हो गया था. कुछ लोगों को एक सेटल्ड बिजनेस छोड़कर फैशन में शुरुआत करना मूर्खतापूर्ण लग रहा था. जब मैं 28 साल का हुआ तो मेरे सबसे करीबी दोस्तों ने सोचा कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए फैशन उद्यमी बनना छोड़ देना हास्यास्पद है."

सुनील शेट्टी ने एक स्माइली के साथ लिखा कि रेस्टोरेंट ऑनर से मर्चेंडाइजर, रिटेलर से एक्टर, NGO से रियल एस्टेट, ब्रांड एम्बेस्डर से मेंटर, फिल्म प्रोड्यूसर से स्टार्टअप फाउंडर तक. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेरी प्रोफेशनल जर्नी कितनी लंबी, चौड़ी और घुमावदार रही है.

आज शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी
सुनील शेट्टी ने अपनी जर्नी के बारे में बताया कि उन्होंने उस वक्त करियर में कई बार स्विच किया, जब ऐसी बात असामान्य हुआ करती थी. आज चीजें उस वक्त से बिल्कुल अलग हैं. आज शिक्षा बहुत जरूरी है. शिक्षा आज रुचियों और अंततः करियर के लिए सबसे जरूरी हो गई है.

कई प्रतिभाशाली युवाओं से मिले सुनील शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर से सफल उद्यमी बने सुनील शेट्टी ने कहा, "मैं ऐसे कई युवा पेशेवरों से मिला हूं, जिन्होंने खासकर कोविड की दुनिया के बाद खुद को अपस्किल किया, खुद की प्रतिभा को निखारा, विभिन्न उद्योगों की ओर रुख किया और अपने करियर में एक बड़ा बदलाव लाया." हालांकि इस दौरान जो नहीं बदला, वह है- सफल होने का तरीका.

सुनील शेट्टी ने कहा, "मेरे भी कुछ अपने प्रिसिंपल्स हैं, जो बदलाव के समय में हमेशा मेरे साथ बने रहे." वो प्रिंसिपल्स ये हैं:

1. परिवार : हमेशा अपने परिवार को विश्वास में लें. यदि कोई प्रतिरोध है, तो उस हिसाब से ही काम करें. मेरे हर महत्वपूर्ण निर्णय का मेरे पेरेंट्स, मेरी बहनें सुज और सुमी, मेरी पत्नी माना और अब मेरे बच्चे हिस्सा रहते हैं. मेरे पिता हमेशा कहते थे, "जीने के लिए एक ही जीवन है. इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दें." मैं यह जानता था कि मेरे पास उनका आशीर्वाद था, जो मेरे आत्मविश्वास के लिए जादू का काम करता था.
 
2. प्लान : छोटे-छोटे माइलस्टोन्स के साथ एक रोडमैप बनाएं. उन क्षेत्रों की पहचान करें जिन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. लोगों से बात करें, उनकी प्रतिभा को इकट्ठा करें और अच्छी तैयारी करें. मैंने रियल एस्टेट बिजनेस में पहला प्रोजेक्ट लाने से पहले बहुत सारा होमवर्क किया था.

3. X-फैक्टर : अपने साथ ले जाने वाले उस प्वाइंट का पता लगाएं जो अधिकांश लोगों के पास नहीं हो सकता. जब मैंने अपना पहला फैशन स्टोर खोला था, तब सबसे पहले इंटरनेशनल मार्केट से सामान मंगवा रहा था. उस वक्त ऐसा कोई दूसरा नहीं कर रहा था. @Mischief में मिडनाइट सेल एक बड़ी हिट साबित हुआ था, हालांकि 90's में यह अनसुना था.

4. नेटवर्क : कनेक्शन बनाएं और उन्हें हमेशा मेनटेन रखें. कभी भी कुछ पाने की आशा के साथ ऐसा मत कीजिए. उनके जीवन का सम्मान कीजिए. नेटवर्किंग करते वक्त हमेशा ईमानदार रहें. मेरे कुछ कनेक्शंस ऐसे हैं, जो 40 साल से चले आ रहे हैं.

5. लगातार सुधार करें : बेहतर होने के तरीके लगातार ढूंढते रहें. खुद को अपस्किल करें. यह बहुत आसान है और इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है. जब मैंने और मेरी टीम ने कंटेंट कंपनी की शुरुआत की, मैं एक फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर की तरह सोचने का जोखिम नहीं उठा सकता था. मुझे सिर्फ एक संस्थापक की तरह सोचना और काम करना था. इसका अर्थ बहुत कुछ नया करना और बहुत सी नई चीजें सीखना था.

सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जो भी करें उसमें खुश रहें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

13 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

15 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

18 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

16 hours ago