होम / कोर्ट कचहरी / Zee Entertainment पर लटकी इनसॉल्वेंसी की तलवार हटी, ये रही वजह 

Zee Entertainment पर लटकी इनसॉल्वेंसी की तलवार हटी, ये रही वजह 

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने निर्धारित तिथि पर इंडसइंड बैंक का बकाया चुका दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड (Zee Entertainment Limited - ZEEL) के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के उस ऑर्डर को खारिज कर दिया है, जिसके तहत Zee Entertainment को इनसॉल्वेंसी में डालने का फैसला लिया गया था. इसका मतलब है कि अब कंपनी को इनसॉल्वेंसी में नहीं भेजा जाएगा. NCLAT ने यह फैसला ZEEL द्वारा इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया चुकाने के मद्देनजर सुनाया है. बकाया राशि चुकाने की आखिरी तारीख 30 जून थी. 

शेयरों में आया उछाल
वहीं, इंडसइंड बैंक का पूरा बकाया चुकाने की खबर सामने आते ही, Zee Entertainment Limited के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ 180.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 2.41% की वृद्धि हुई है. हालांकि, 1 महीने में ये शेयर 10.11% नीचे भी आया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मार्च में Zee Entertainment और IndusInd Bank में समझौता हुआ था. दोनों इस बात पर राजी हुए थे कि जो भी दावे या क्लेम हैं उनका निपटारा 30 जून तक किया जाएगा. अब जब ZEEL की तरफ से बकाया का भुगतान कर दिया गया है, तो अब कंपनी को इनसॉल्वेंसी में नहीं भेजा जाएगा.   

क्या है पूरा मामला?
इससे पहले फरवरी में इंडसइंड बैंक ने NCLT का दरवाजा खटखटाया था. बैंक ने Zee Entertainment को इनसॉल्वेंसी में ले जाने की मांग की थी. ऐसा इसलिए कि Zee डेट सर्विस रिजर्व अकाउंट गारंटी एग्रीमेंट (DSAR) के तहत इंडसइंड बैंक द्वारा एस्सेल ग्रुप के सिटी नेटवर्क्स को दिए गए 150 करोड़ रुपए के लोन की गारंटर थी. हालांकि, कंपनी समझौते का सम्मान करने में विफल रही और 83 करोड़ रुपए के भुगतान पर बात अटक गई. 

जल्द पूरा होगा विलय
ZEEL के पुनित गोयनका ने इस आदेश के खिलाफ NCLAT में अपील की थी. जिसके बाद NCLAT ने मीडिया और एंटरटेनमेंट फर्म के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने के निर्देश देने वाले आदेश पर रोक लगा दी. इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने सितंबर 2022 में स्पष्ट किया था कि अदालत में चल रही कार्यवाही के बावजूद, इंडसइंड बैंक ZEEL के खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपील कर सकती है. वहीं, अब जब ZEEL पर लटक रही इनसॉल्वेंसी की तलवार हट गई है, तो माना जा रहा है कि Zee Entertainment के लिए सोनी-Zee का विलय जल्द ही पूरा हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago