होम / कोर्ट कचहरी / आपको ये पता होना चाहिए कि एक अच्‍छा वकील बनना कैसे है : प्रो. डॉ. रणबीर सिंह

आपको ये पता होना चाहिए कि एक अच्‍छा वकील बनना कैसे है : प्रो. डॉ. रणबीर सिंह

IILM गुरुग्राम के Pro.Chancellor प्रो. डॉ. रणबीर सिंह ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि लॉ और तकनीक का ज्ञान होना बेहद जरूरी है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

BW Legal World  के Future of Legal Education World के इवेंट में बोलते हुए IILM गुरुग्राम के Pro. Chancellor प्रो. डॉ. रणबीर सिंह ने इवेंट में अपनी बात कहते हुए हुए कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि एक अच्‍छा लॉयर कैसे बनना है इसका रास्‍ता आपको पता होना चाहिए. उन्‍होंने हमारे देश में केस की पेंडेंनेसी को लेकर कहा कि मुझे इसकी बिल्‍कुल चिंता नहीं है कि आखिर कितने केस पेंडिंग हैं. उन्‍होंने कहा कि सोचिए उस दिन क्‍या होगा जब लोग न्‍याय न मिलने के कारण कोर्ट जाना बंद कर देंगे.

स्‍टूडेंट आज By Chance नहीं बल्कि By Choice आ रहे हैं
IILM गुरुग्राम के Pro. Chancellor प्रो. डॉ. रणबीर सिंह ने कानूनी पेशे में आए बदलाव को लेकर अपनी एक बात को उदाहरण के साथ समझाया. उन्‍होंने कहा कि लॉ इंस्‍टीटयूशन में स्टूडेंट अपनी पसंद से आ रहे हैं. लीगल एजुकेशन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह हुई है कि अब स्टूडेंट By Chance नहीं बल्कि By Choice आ रहे हैं. उन्‍होंने एक स्‍टूडेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार कर्नाटक की एक लड़की अपने फादर के साथ मेरे पास आई और उसने कहा कि मुझे एक प्रॉब्लम है.

 मैंने कहा कि बताइए, उसने कहा कि मैं iit-madras से क्‍वालीफाई हूं, मैं स्टीफन के लिए भी क्‍वालीफाई कर चुकी हूं,  और कैट के लिए भी क्‍वालिफाई हूं, अब मैं यहां के लिए भी सेलेक्ट हो गई हूं, आप मुझे बताइए कि मैं क्या करूं. आप ऐसे में क्या एडवाइस देंगे. मैंने उनसे कहा कि आपको अपनी Choice के हिसाब से निर्णय लेना चाहिए और दो सप्‍ताह बाद मैंने देखा कि वह मेरे लाउंज में बैठी हुई थी,  मैंने उन्‍हें देखते ही कहा कि मुझे पता है आपने यहां ज्वाइन करने का फैसला नहीं किया होगा. लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि नहीं नहीं मैं आपको ज्वॉइन कर रही हूं. उसने कहा क्योंकि मैं आपको इसलिए ज्‍वॉइन कर रही हूं, क्योंकि मुझे सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है और ये उसके लिए बेस्ट है. पहले प्रयास में उन्होंने प्रिलिंग पास नहीं किया लेकिन दूसरे में किया और वो आईएफएस बन चुकी हैं. 
आज वो बीजिंग में हैं. 

लीगल प्रोफेशन एक नोबल प्रोफेशन है
प्रो. डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि लीगल प्रोफेशन एक बहुत ही नोबल प्रोफेशन है. उन्‍होंने ऑडियंस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप लोगों में से मुझे कोई बता सकता है कि हमारा जो स्वतंत्रता आंदोलन था उसमें कितने डॉक्‍टर, मैनेजर और इंजीनियरों ने भाग लिया था और कितने लॉयर थे. नेशनल,लेवल पर और सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देख लीजिए. नेलसन मंडेला हों, अब्राहम लिंकन हों भले ही मुजीब उर रहमान हों और भारत में तो बहुत सारे लोगों ने अपने देश के लिए आजादी लाने में बड़ा योगदान दिया. लॉ करने के बाद आप प्रोफेशन में बहुत कुछ कर सकते हैं. मसलन लिटिगेशन कर सकते हैं. कॉरपोरेट सेक्टर में कर सकते हैं. न्‍यायिक व्‍यवस्‍था में कर सकते हैं, सिविल सर्विसेज में कर सकते हैं, आप टीचिंग भी कर सकते हैं. 

आपको पता होना चाहिए अच्‍छा लॉयर कैसे बनते हैं
प्रो. डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि आपको यह पता होना चाहिए कि आप एक अच्छे वकील कैसे बन सकते हैं. आपको अच्छा लॉयर बनने के रास्ते पता होना चाहिए. इसे आप एक बर्ड से सीख सकते हैं जिसे उड़ना आना ही चाहिए तभी वो तय कर सकती है कि उसे कहां उड़ना है. एक अच्‍छा लॉयर कॉरपोरेट में जा सकता है, किभी भी जगह जा सकता है. लॉयर की जरूरत सभी जगह होती है.  आज जरूरी ये है कि टेक्नोलॉजी और लॉ के बीच में सही इंटरफ़ेस होना बहुत जरूरी है. अगर आप इन दोनों के बीच में सही मतलब को नहीं समझते हैं तो आप एक अच्छे लॉयर नहीं है.

मैं वॉशिंगटन गया था तो मैंने 1 दिन वहां के डीन से कहा की मुझे आपकी लाइब्रेरी देखनी है, तो उन्होंने कहा कि हमारे वहां लाइब्रेरी है ही नहीं. उन्होंने कहा हमारे यहां सब कुछ डिजिटाइज है. स्टूडेंट के पास सारा एक्सेस है, किताबे सारे डॉक्यूमेंट सारे आर्टिकल सब कुछ एक्सेस है. हमारे स्टूडेंट के पास हमारे वहां लाइब्रेरी की जगह एक कॉफी हाउस है. अगर आप एक अच्छे इंसान नहीं है तो आप एक अच्छे लॉयर नहीं बन सकते हैं. अपने गांव के लोगो के साथ काम कीजिए. उन लोगों के साथ जुड़कर उनकी मदद कीजिए, क्योंकि आपका सोशल कनेक्ट होना बहुत जरूरी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago