होम / कोर्ट कचहरी / Supreme Court से आई ऐसी खबर, लुढ़क गए Adani की इस कंपनी के शेयर

Supreme Court से आई ऐसी खबर, लुढ़क गए Adani की इस कंपनी के शेयर

शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से अडानी समूह (Adani Power) को बड़ा झटका लगा है. अदालत ने समूह की कंपनी 'अडानी पावर' (Adani Power) के उस आवेदन पर विचार करने से मना कर दिया, जिसमें विलंब से भुगतान अधिभार (LPS) की मांग की गई थी. इतना ही नहीं, सर्वोच्च अदालत ने कंपनी पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं, कोर्ट के इस फैसले का असर अडानी पावर के शेयरों आर दिखाई दे रहा है. कंपनी के शेयर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

JVVN से जुड़ा है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी पावर को फटकार लगाते हुए न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने कहा कि LPS के लिए अलग-अलग आवेदन कंपनी द्वारा अपनाया गया उचित कानूनी सहारा नहीं है. अडानी पावर की ओर से जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से LPS के रूप में 1,300 करोड़ रुपए से अधिक की मांग की गई थी. कंपनी ने साथ ही तर्क दिया गया कि अगस्त 2020 के फैसले में जो निर्णय लिया गया था, वह कानून में बदलाव और वहन लागत के मुआवजे पर था, जो 28 जनवरी को JVVN के साथ हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौते (PPA) के तहत देर से भुगतान अधिभार (PLS) से अलग था.

ये भी पढ़ें - ऐसा क्‍या हुआ कि ADANI समूह ने इंवेस्‍टमेंट अमाउंट को कर दिया डबल, जानते हैं क्‍या है कारण 

इतना लुढ़क गए शेयर
अडानी पावर की याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा कि LPS के लिए अलग-अलग आवेदन कंपनी द्वारा अपनाया गया उचित कानूनी सहारा नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट ने आवेदन को खारिज कर दिया. उधर, कंपनी के शेयरों की बात करें, तो दोपहर डेढ़ बजे तक Adani Power के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा के नुकसान के साथ 525 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. बीते पांच दिनों में कंपनी के शेयर 5.41% लुढ़क गए हैं. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 7.51% रहा है. इस साल अब तक अडानी पावर के शेयर महज 0.33% बढ़त ही हासिल कर पाए हैं. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago