होम / कोर्ट कचहरी / META के इस अधिकारी ने ऐसा क्या किया कि Wanted List में आ गया नाम?

META के इस अधिकारी ने ऐसा क्या किया कि Wanted List में आ गया नाम?

अमेरिकी कंपनी मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन को रूस की सरकार तलाश रही है. उनका नाम वांछित लोगों की सूची में शामिल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) में अमेरिकी कंपनी मेटा (Meta Platforms) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रूस की सरकार ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी META पर शिकंजा कसने के लिए उसके प्रवक्ता को वॉन्टेड लिस्ट में डाल दिया है. साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक जांच भी शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जांच किस मामले को लेकर की जा रही है. बता दें कि पिछले साल जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था, तब मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को रूस में बैन कर दिया गया था.  

META को बताया आतंकवादी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, META के प्रवक्ता एंडी स्टोन (Andy Stone) को रूस ने वॉन्टेड लिस्ट में डाल दिया है. इससे पहले, अक्टूबर में रूसी सरकार ने इस अमेरिकी कंपनी को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की सूची में शामिल किया था. गौर करने वाली बात ये है कि व्हाट्सऐप भी META द्वारा संचालित किया जाता है, लेकिन रूस ने व्हाट्सऐप पर रोक नहीं लगाई है. एक रूसी जांच समिति ने मार्च 2022 में कहा था कि उसने मेटा के कर्मचारियों के अवैध कार्यों के खिलाफ जांच शुरू की है. उसमें भी एंडी स्टोन का नाम शामिल था. रूस ने आरोप लगाया था कि स्टोन ने अपने प्लेटफॉर्म पर रूसी सेना के खिलाफ हिंसा के आह्वान पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था. इसके साथ ही वह चरमपंथी गतिविधियों को उकसा रहे थे.

ये भी पढ़ें - खता सरकार से हुई, खामियाजा इन कंपनियों ने भुगता; लग गया मोटा जुर्माना!  

Google पर भी लगा जुर्माना
Andy Stone 2014 से META के साथ काम कर रहे हैं और फिलहाल कम्युनिकेशन डायरेक्टर के पद पर हैं. रूस ने ट्विटर और कुछ दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बैन लगाया हुआ है. सरकार को लगता है कि ये सोशल प्लेटफॉर्म रूस की नीतियों के खिलाफ हैं. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में देश के विशेष सैन्य अभियान के बारे में फर्जी जानकारी को न हटाने के लिए Google पर भी 4 मिलियन रूबल (करीब 44,582 डॉलर) का जुर्माना लगाया है. यह भी कहा जा रहा है कि अदालत ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में एंडी स्टोन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

14 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago