✕

होम / कोर्ट कचहरी / Mahadev App: दुबई में खूब कर ली मौज, अब भारतीय जेल में कटेंगी सौरभ चंद्राकर की रातें!

Mahadev App: दुबई में खूब कर ली मौज, अब भारतीय जेल में कटेंगी सौरभ चंद्राकर की रातें!

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को भारत लाने के प्रयास तेज हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुबई (Dubai) को अपना ठिकाना बने चुके महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Betting App) के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) के 'अच्छे दिन' खत्म होने वाले हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर और उसके राइटहैंड रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं. उप्पल को हाल ही में दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जेल में है. जबकि, चंद्राकर को घर में नजरबंद कर दिया गया है. भारत में दोनों ही करीब 6000 करोड़ रुपए के लेनदेन से जुड़े अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं.

इस तरह पकड़ा गया उप्पल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ED के साथ-साथ कई भारतीय जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों को भारत लाने के लिए कूटनीति विकल्पों पर काम कर रही हैं. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जल्द ही नया आरोपपत्र दायर कर सकती है. बता दें कि ED के कहने पर ही इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए दुबई पुलिस ने उसे दबोच लिया था. इसके अलावा, दुबई पुलिस ने चंद्राकर के ठिकाने के बारे में ED को सूचित करके उसे नजरबंद किया हुआ है. माना जा रहा है कि दोनों ही आरोपियों को जल्द भारत लाया जा सकता है. इसके लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं.

ये भी पढ़ें - जिस Mahadev App पर छिड़ा है सियासी घमासान, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

UAE से चल रहा था कारोबार
इसी साल अक्टूबर में छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत के आदेश पर ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. ED का कहना है कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल संयुक्त अरब अमीरात स्थित अपने हेड ऑफिस से महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार में संलग्न थे. इस मामले में दोंनों पर 6000 करोड़ की मनी लॉड्रिंग का आरोप है. गौरतलब है कि महादेव ऐप एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जहां पोकर, कार्ड गेम, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों दांव लगाया जाता है. 

भारत में बैन है महादेव ऐप
सौरभ चंद्राकार और रवि उप्पल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महादेव बेटिंग ऐप तैयार किया है. यह सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है, लेकिन लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. महादेव बेटिंग ऐप पर यूजर्स कार्ड, पोकर आदि गेम खेलते थे. आरोप है कि इसकी मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे खेलों के अलावा चुनाव पर भी सट्टेबाजी करते हैं. ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया है कि ऐप से जुड़े सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं. इसके बाद से BJP लगातार भूपेश बघेल को निशाना बना रही थी और संभवतः इसी के चलते उन्हें सत्ता से जाना पड़ा. बताया जाता है कि मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रखने वाला चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

2 days ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

4 days ago

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

11 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

7 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

9 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

10 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

12 hours ago