होम / कोर्ट कचहरी / Byju को मिली राहत की मियाद कुछ और बढ़ी, इस दिन तक लागू नहीं होंगे EGM के फैसले 

Byju को मिली राहत की मियाद कुछ और बढ़ी, इस दिन तक लागू नहीं होंगे EGM के फैसले 

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान बायजू की राहत 28 मार्च तक बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) को कर्नाटक उच्च न्यायालय से मिली राहत की मियाद कुछ समय के लिए बढ़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि विदेशी निवेशकों की बैठक में रवींद्रन के खिलाफ लिए गए निर्णय 28 मार्च तक लागू नहीं होंगे. इससे पहले अदालत ने बायजू के सीईओ को 13 मार्च तक की राहत दी थी. आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने राहत की मियाद को 28 मार्च तक बढ़ा दिया है. बता दें कि 23 फरवरी को बायजू के निवेशकों के एक समूह ने असाधारण आम बैठक (EGM) की थी, जिसमें बायजू रवींद्रन और उनके परिवार को कंपनी से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया गया था. 

पारित हुआ था ये प्रस्ताव
बायजू के बोर्ड में फिलहाल बायजू रवींद्रन, उनके भाई रीजू रवींद्रन और पत्नी दिव्या गोकुलनाथ शामिल हैं, जिनके पास करीब 25% हिस्सेदारी है. जबकि बायजू के निवेशकों में हॉलैंड की इन्वेस्टमेंट कंपनी Prosus, जनरल अटलांटिक, पीक-15 पार्टनर्स, सोफिना, आउल, चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव और सैंड्स हैं. बायजू में इनकी कुल मिलाकर लगभग 30% हिस्सेदारी है. इन निवेशकों द्वारा बुलाई गई EGM में कंपनी के निदेशक मंडल को बदलने, बायजू रवींद्रन, उनकी पत्नी एवं कंपनी की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई ऋजु रवींद्रन को बोर्ड से हटाने के प्रस्ताव को पारित किया गया था. रवींद्रन और उनका परिवार इस बैठक में शामिल नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें - Vedanta वाले अनिल अग्रवाल का पीछा नहीं छोड़ रहीं मुश्किलें, अब सामने आई ये खबर

राहत की मांग की थी
बायजू रवींद्रन अच्छे से जानते थे कि EGM में उनके खिलाफ कोई न कोई फैसला हो सकता है. इसलिए उन्होंने बैठक से पूर्व ही कर्नाटक उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राहत की मांग की थी. इसके बाद एक अंतरिम आदेश में अदालत ने कहा था कि ईजीएम के निर्णय 13 मार्च को होने वाली मामले की सुनवाई तक लागू नहीं होंगे. अब अदालत ने इस राहत को 28 मार्च तक बढ़ा दिया है. EGM के बाद बायजू रवींद्रन ने दावा किया था कि यह बैठक और उसमें लिए गए फैसले अवैध हैं और कानून के विपरीत हैं. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि ईजीएम के दौरान चुनिंदा शेयरधारकों के एक छोटे समूह की ओर से प्रस्ताव पारित किए गए जो अमान्य और अप्रभावी हैं. 

NCLT भी पहुंचा है मामला
वहीं, Prosus का कहना था कि निवेशकों ने कानून के दायरे में रहते हुए सबकुछ किया है. प्रोसस के अनुसार, शेयरधारकों और महत्वपूर्ण निवेशकों के रूप में, हम ईजीएम बैठक की वैधता और इसके निर्णायक नतीजे पर अपनी स्थिति को लेकर आश्वस्त हैं, जिसे हम अब उचित प्रक्रिया के अनुसार कर्नाटक उच्च न्यायालय में पेश करेंगे. उसका यह भी कहना था कि 60% शेयरहोल्डिंग वाले निवेशकों ने कंपनी में इस बदलाव के पक्ष में मतदान किया है. बता दें कि बायजू के 4 निवेशकों ने NCLT यानी नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर की है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

11 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago