होम / कोर्ट कचहरी / Sam Bankman-Fried: कभी क्रिप्टो की दुनिया के थे बादशाह, अब जेल में कटेंगे 25 साल  

Sam Bankman-Fried: कभी क्रिप्टो की दुनिया के थे बादशाह, अब जेल में कटेंगे 25 साल  

दिवालिया होने से पहले FTX दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज था और सैम दुनिया के बड़े रईसों में शुमार थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिप्टोकरेंसी वर्ल्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिवालिया हो चुकी क्रिप्टोकरेंसी फर्म FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) को अदालत ने 25 साल की सजा सुनाई है. उन्हें क्रिप्टो फ्रॉड के लिए दोषी करार दिया गया है. सैम बैंकमैन-फ्राइड पर आरोप था कि उन्होंने ग्राहकों का पैसा चुराया और निवेशकों को गुमराह किया. अमेरिकी अदालत ने सैम पर लगे आरोपों को सही मानते हुए उन्हें 25 साल के लिए जेल भेज दिया है. 

इतनी बड़ी थी कंपनी 
एक समय FTX दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म थी. कंपनी का मूल्य 32 अरब डॉलर था. डिजिटल एसेट एक्सचेंज एफटीएक्स के फाउंडर सैम दुनिया के बड़े रईसों में शुमार थे, उनकी कायमाबी के उदाहरण दिए जाते थे, लेकिन एक ही झटके में सबकुछ बदल गया. सैम को धोखाधड़ी और जालसाली के सभी सातों आरोपों में पिछले साल दोषी करार दिया गया है और उनकी सजा पर 28 मार्च, 2024 को फैसला सुनाया जाना था. कल आए फैसले में अदालत ने सैम को 25 साल जेल की सजा सुनाई है. 

सजा देगी दूसरों को सबक
वहीं, बैंकमैन-फ़्राइड के परिवार ने एक बयान में कहा कि हम दुखी हैं और अपने बेटे के लिए लड़ना जारी रखेंगे. मैनहट्टन अमेरिकी अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने कहा कि सैमुअल बैंकमैन-फ्राइड ने इतिहास में दर्ज सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक को अंजाम दिया, अपने ग्राहकों के 8 अरब डॉलर से अधिक की चोरी की. यह सजा न केवल बैंकमैन-फ्राइड को फिर से धोखाधड़ी करने से रोकेगी, बल्कि अन्य लोगों को भी स्पष्ट संदेश देगी कि वित्तीय अपराध उन्हें सीधे जेल की कालकोठरी तक ले जा सकते हैं.

हासिल किया था ये मुकाम
बैंकमैन-फ्राइड पर करीब 10 अरब डॉलर के कस्टमर फंड के गबन का आरोप लगा था. इसके अलावा, उन पर निवेशकों को धोखा देने और मनी लॉड्रिंग के भी आरोप थे. स्थानीय अदालत ने इन सभी आरोपों को सही पाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है. बुरे दिन शुरू होने से पहले तक 31 साल के बैंकमैन-फ्राइड अरबपति थे. उनकी नेटवर्थ करीब 26 अरब डॉलर थी. वह अमेरिका के 41वें और दुनिया के 60वें सबसे धनवान व्यक्ति थे. क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज FTX अब डूब चुका है और उसके फाउंडर बर्बाद हो चुके हैं.

रातोंरात हुए थे कंगाल
दिवालिया होने से पहले FTX दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज था. FTX ने नवंबर 2022 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था. क्रिप्टो बाजार के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं थी. बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने से एक दिन पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा था. वह रातोंरात कंगाल हो गए थे. एक दिन में उनकी नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे उनकी संपत्ति घटकर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. यह किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट थी. इसके बाद उन पर धोखाधड़ी के आरोपों में केस चला. बैंकमैन-फ्राइड ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ग्राहकों के धन का दुरुपयोग नहीं किया, लेकिन कोर्ट ने उनकी कोई दलील नहीं सुनी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago