होम / कोर्ट कचहरी / BW Legal Global Leader -2023 अवार्ड्स में कई नामी लोगों ने जीते पुरस्‍कार 

BW Legal Global leader -2023 अवार्ड्स में कई नामी लोगों ने जीते पुरस्‍कार 

इन अवॉर्ड के लिए डॉ. ललित भसीन के नेतृत्‍व में एक ज्‍यूरी का निर्माण किया गया था जिसने इन पुरस्‍कारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में उम्‍मीदवारों का चयन किया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

बीडब्ल्यू लीगल वर्ल्ड ग्लोबल लीगल लीडर्स कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड्स 2023 का पांचवां संस्करण की घोषणा हो चुकी है. अवॉर्डस का ये कार्यक्रम 24 जून, 2023 को देश की राजधानी दिल्‍ली के द इंपीरियल, होटल दिल्ली में हुआ. इस कार्यक्रम में कानून के विभिन्न जानकारों के बीच अलग-अलग बेहतरीन पैनल चर्चाएं हुईं, जिससे दर्शकों का ज्ञानवर्धन हुआ और विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए.

किन्‍हें दिए गए हैं ये अवॉर्डस 
ग्लोबल लीगल समिट एंड लीडर्स अवार्ड्स 2023 उन योग्‍य कानून फर्मों और वकीलों को पहचानने और उनके काम को पुरस्कृत करने की एक पहल है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में अपने उत्‍कृष्‍ट योगदान दिया है. हर साल आयोजित किए जाने वाले ये अवॉर्डस कानूनी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कानून फर्मों और व्यक्तिगत वकीलों की पहचान करने और सक्षम करने के लिए संकल्पित किया गया है, जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता है. 

किस ज्‍यूरी ने किया चयन 
जिन लोगों ने अवॉर्ड जीते हैं उन विजेताओं को जूरी के नेतृत्व वाली सख्त प्रक्रिया के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया गया था. प्रतिष्ठित जूरी पैनल के सदस्यों में कानूनी उद्योग के निम्नलिखित प्रसिद्ध नाम शामिल थे. इनमें जूरी के अध्‍यक्ष डॉ. ललित भसीन, प्रबंध भागीदार, भसीन एंड कंपनी, न्यायमूर्ति सीकरी, पूर्व न्यायाधीश, भारत का सर्वोच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा, पूर्व न्यायाधीश, भारत का सर्वोच्च न्यायालय , डॉ. अनुराग बत्रा, फाउंडर एक्‍सचेंस फॉर मीडिया और प्रधान संपादक, बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड शामिल रहे. इसके अतिरिक्‍त, अर्शदीप सिंह, प्रमुख: कानूनी एवं अनुपालन, एमप्लस एनर्जी सॉल्यूशंस, जतिन जालुंधवाला, कंपनी सचिव और संयुक्त अध्यक्ष (कानूनी), अदानी समूह, कौशिक मुखर्जी, अध्यक्ष (कानूनी),

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, मोहित शुक्ला, इंडिया लीगल, लीड भारत सरकार एवं नियामक मामले, बार्कलेज बैंक, निखिल गुलियानी, प्रमुख - कानूनी और सचिवीय, एनडीटीवी समूह नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड, पूजा सहगल मेहतानी, जनरल काउंसिल, एशिया सर्विस सेंटर और कंपनी सचिव सन लाइफ, राजीव चोपड़ा, प्रबंध निदेशक - कानूनी, एक्सेंचर, राजेंद्र मिश्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष और जनरल काउंसिल, द इंडियन होटल्स कंपनी, रूप लूम्बा, जनरल काउंसिल, अक्ज़ोनोबेल, वाणी मेहता, जनरल काउंसिल, दक्षिण एशिया, जीई, शामिल रहे. इस साल जिन लोगों ने अवॉर्ड जीते हैं उनमें बीडब्ल्यू लीगल वर्ल्ड ग्लोबल लीगल लीडर्स अवार्ड्स के विजेताओं की सूची यहां दी गई है.

किसने किस कैटेगिरी में जीता अवॉर्ड 
जिन लोगों ने अवॉर्ड जीते हैं उनमें Litigation Law Firm of the Year कैटेगिरी में करनजावाला एंड कंपनी,  Competition Law Firm of the Year में चंडियोक एंड महाजन, M&A and Private Equity Law Firm of the Year में सर्राफ एंडपार्टनर्स, ADR Law Firm of the Year में सर्राफ एंडपार्टनर्स, Intellectual Property Law Firm of the Year में  इंटेल एडवोकेयर,     Banking and Financial Services Law Firm of the Year में एसएनजी एंड पार्टनर, Tax law Firm of the Year में सर्राफ एंडपार्टनर्स, General Corporate Law Firm of the Year नित्‍या फर्म्‍स, Real Estate Law Firm of the Year में लूथरा एंड लूथरा ऑफिस, Financial Regulatory Law Firm of the Year में लॉ एसिस्‍ट, Restructuring and Insolvency Law Firm of the Year में  रेगस्‍ट्रीट लॉ एडवाइजर, Technology,

Media and Telecommunications Law Firm of the year में चंडियोक एंड महाजन, Startups and Investments Law Firm of the Year में टीएमटी लॉप्रैक्टिसेस, Most Innovative Lawyer of the Yea में  लेक्‍सस्‍टार्ट पार्टनर, Best IP Lawyer of the Year में राधिका एम दूधत, Best Tech Lawyer of the Year में शिवाती बजाज, Best Real Estate Lawyer of the Year में वैभव कक्‍कड़, Emerging Law Firm of the Year में शिवाती बजाज, Woman Lawyer of the Year में  सूम्‍स दीवान,अनीषा पटनायक, पूर्णिमा रंगनाथ, Managing Partner of the Year में मनीषा सिंह ने पुरस्‍कार जीते. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago