होम / कोर्ट कचहरी / अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाए गए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. केजरीवाल को इसके बाद कोर्ट से सीधा तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा. अरविंद केजरीवाल की रिमांड सोमवार को खत्म हो रही थी. ऐसे में ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने कोर्ट से सीएम केजरीवाल की रिमांड न बढ़ाकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. ईडी ने कोर्ट से कहा कि जरूरत होगी तो बाद में फिर रिमांड लेंगे.

गोल-मोल जवाब दे रहे केजरीवाल- ED

ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की. ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की. ईडी ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं, उनसे दस्तावेजों की तस्दीक कराई है. वह जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं. ईडी ने कहा कि केजरीवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाए और जब दोबारा जरूरत होगी तो उनकी रिमांड मांगी जाएगी.

दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली पावरफुल ED उनके iPhone के आगे कैसे हो गई बेबस?

50 घंटे से ज्यादा हो चुकी है पूछताछ

अरविंद केजरीवाल करीब 10 दिन ईडी की कस्टडी में बिता चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे हर दिन करीब 5 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई है. इस हिसाब से वह 50 से अधिक घंटे ईडी के सवालों का सामना करते हुए बिता चुके हैं. केजरीवाल से कथित शराब घोटाले से जुड़े सैकड़ों सवाल दागे जा चुके हैं. हालांकि, ईडी ने 28 मार्च को कोर्ट में दावा किया था कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

तिहाड़ में बंद है ‘आप’ के कई नेता 

तिहाड़ में 'आप' के कई नेता जिस पीएमएलए (PMLA) केस में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है उसमें आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल जा चुके हैं. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करीब एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं. संजय सिंह भी कई महीनों से तिहाड़ में ही हैं. वहीं विजय नायर को भी इस केस में जेल भेजा जा चुका है.

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था. दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है.  आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago