होम / कोर्ट कचहरी / पुलिस ने किया खुलासा, आप भी तुरंत चेक कर लें अपना अंडरवियर

पुलिस ने किया खुलासा, आप भी तुरंत चेक कर लें अपना अंडरवियर

ताजनगरी नकली माल के लिए भी बहुत ज्यादा सुर्खियों में रही है. दवा ही नहीं, यहां सीमेंट, पेठा, जूते, पान मसाला, घी, तेल, रिफाइंड सबकुछ नकली मिलता है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: आज के समय में ज्यादातर लोग कम समय में ज्यादा धनराशि बटोरने में लगे हैं, चाहे रास्ता गलत ही क्यों न हो. ऐसा ही एक किस्सा आगरा में देखने को मिला है. ताज नगरी में पुलिस के द्वारा नकली ऑयल के साथ अन्य नकली उत्पाद का खुलासा किया जाता रहा है. लेकिन इस बार नकली अंडरवियर बेचने का मामला पुलिस तक पहुंचा है.

तीन दुकानों से बरामद किए नकली अंडरवियर
पुलिस ने एक कम्पनी के अंडरवियर आगरा के सुभाष बाजार में तीन दुकानों से बरामद किए हैं. इसके बाद दुकान के मालिक को पुलिस ने मोके से गिरफ्तार कर लिया है. हालंकि आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई. आपको बता दें कि बीते दिनो ऑलवेज डिटेक्टिव सर्विसेज के ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव हबीब उर्फ रहमान ने इस संबंध में एसएसपी आगरा को सूचना दी थी.

माचो कंपनी के नकली अंडरवियर
उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया था कि माचो कंपनी के नकली अंडरवियर सुभाष बाजार में दुकानदार बेच रहे हैं. कंपनी में उनकी नकली माल पकड़वाने की जिम्मेदारी है. एसएसपी के निर्देश पर मंटोला पुलिस ने सुभाष बाजार में छापा मारा. सबसे पहले पुलिस अचिंत ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंची. सोडा वाली गली, पथवारी निवासी अतुल कुमार दुकान के मालिक हैं. दुकान से 350 नकली अंडरवियर कब्जे में लिए गए.

आरोपित दुकानदारों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया
वहीं, गिरधर लाल तिलोकचंद फर्म पर छापा मारा गया. यहां रिंग रोड विजय नगर निवासी राजेंद्र कुमार मिले. इनकी दुकान से 102 पीस नकली अंडरवियर मिले. यहां से टीम प्रकाश ड्रेसेस पर पहुंची. वहां नटराजपुरम कमला नगर निवासी रवि प्रकाश अग्रवाल मिले. उनकी दुकान पर 222 पीस नकली अंडरवियर बरामद हुए. इस पूरे मामले पर SO मंटोला राजवीर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है. आरोपित दुकानदारों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया.

आगरा में पहले भी मिल चुका है यह नकली सामान
ताजनगरी नकली माल के लिए भी बहुत ज्यादा सुर्खियों में रही है. दवा ही नहीं, यहां सीमेंट, पेठा, जूते, पान मसाला, घी, तेल, रिफाइंड, इंजन, अगरबत्ती, धूप बत्ती, रिपेयर पार्ट्स, वॉल पेंट, जींस, खाने वाले मसाले, पनीर, दूध, खोया, आदि सामान पूर्व में नकली पकड़ा जा चुका है. आगरा में सबसे बड़ा काम नकली इंजन ऑयल और दवाइयों का है, जिसके लिए प्रशासन और पुलिस के द्वारा लगातार नए-नए अभियान किए जाते रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago