होम / कोर्ट कचहरी / ऐसा क्या हुआ कि Ashneer Grover के देश छोड़ने पर लग गई रोक, वाइफ सहित एयरपोर्ट से लौटाया

ऐसा क्या हुआ कि Ashneer Grover के देश छोड़ने पर लग गई रोक, वाइफ सहित एयरपोर्ट से लौटाया

अपने बेवाक बयानों के लिए मशहूर अश्नीर ग्रोवर की परेशानी बढ़ती जा रही है. उन्हें देश छोड़कर जाने से रोक दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BharatPe के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को देश छोड़कर जाने से रोक दिया गया है. इन दोनों के खिलाफ BharatPe से जुड़े मामले में जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर ऐसा किया गया है. ग्रोवर दंपति न्यूयॉर्क जाने की तैयारी में थे, तभी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रोक दिया गया. 

पुलिस ने दर्ज की थी FIR 
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) के अनुरोध पर अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. इससे पहले जून में EoW ने पैसे के कथित दुरुपयोग और भारतपे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड को 81 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के आरोप में ग्रोवर दंपति के अलावा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के खिलाफ भी FIR दर्ज की थी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का मानना है कि BharatPe के संचालन में कथित वित्तीय अनियमितताएं हुईं थीं. वेंडर इनवॉइस मिसमैचिंग थीं. इसके अलावा, ग्रोवर फैमिली से जुड़ी HR कंसल्टेंसी फर्म्स ने बंद बैंक खातों के साथ बिल दाखिल किए, जो संभावित जालसाजी का संकेत देते हैं. 

अश्नीर ने रखी अपनी बात
जांच में यह भी सामने आया है कि अलग-अलग HR कंसल्टेंसी फर्म्स ने एक ही रजिस्टर्ड एड्रेस साझा किया, जिससे उनकी वैधता को लेकर चिंताएं उत्पन्न होती हैं. इस बीच, अश्नीर ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है मई में FIR के बाद से आज सुबह 8 बजे तक मुझे EOW से कोई कम्युनिकेशन या समन नहीं मिला है. मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था. उन्होंने आगे लिखा - मुझे यह अजीब लगा क्योंकि मई में FIR दर्ज होने के बाद से मैं 4 बार अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर चुका हूं और कभी कोई समस्या नहीं हुई. मुझे एक बार भी बुलाया नहीं गया. EOW के लोगों ने इमीग्रेशन को निर्देश दिया कि हमें बाहर जाने दिया जाए, ताकि हम घर लौट सकें.

क्या होता है LoC?
LoC की बात करें, तो अधिकारियों द्वारा इसका उपयोग यह जांचने के लिए किया जाता है कि यात्रा करने वाला व्यक्ति किसी लॉ इनफोर्समेंट एजेंसी द्वारा वांटेड है या नहीं. सर्कुलर जारी होने के बाद व्यक्ति को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती है. गौरतलब है कि अश्नीर ग्रोवर और भारतपे का विवाद काफी पुराना है. भारतपे और अश्नीर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर पहले भी चलता रहा है. एक बार तो बात इतनी ज्यादा हो गई थी कि दिल्ली हाई कोर्ट को दोनों पक्षों को फटकार लगनी पड़ी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

23 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago