होम / कोर्ट कचहरी / अब अदालत तय करेगी कल्याणी परिवार की प्रॉपर्टी पर किसका कितना हक

अब अदालत तय करेगी कल्याणी परिवार की प्रॉपर्टी पर किसका कितना हक

भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उनके भतीजे और भतीजी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत फोर्ज के चेयरमैन बाबा कल्याणी (Bharat Forge Chairman Baba Kalyani) के परिवार का प्रॉपर्टी विवाद अदालत तक पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलकंठ कल्याणी के पोते समीर हीरेमथ और पल्लवी स्वादि ने पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने चाचा बाबा कल्याणी के खिलाफ पुणे सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दोनों ने भारत फोर्ज और कल्याणी स्टील में हिस्सेदारी सहित पारिवारिक संपत्ति का नौवां हिस्सा मांगा है. बाबा की गिनती देश के सबसे अमीर लोगों में होती है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 4 अरब डॉलर है.

इस बात की है आशंका 
समीर हीरेमथ और पल्लवी स्वादि मुकदमा परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ भी दायर किया है, जिनमें उनकी मां सुगंधा हिरेमथ, भाई गौरीशंकर कल्याणी, उनके बच्चे शीतल कल्याणी एवं विराज कल्याणी और बाबा के बेटे अमित कल्याणी शामिल हैं. परिवार के पास पुणे, महाबलेश्वर और महाराष्ट्र में अन्य जगहों पर जमीनें हैं, जिनका मूल्य निर्धारण अभी नहीं किया जा सका है. कल्याणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 62,834 करोड़ रुपए है. अपनी याचिका में समीर (50) और पल्लवी (48) ने कहा कि फरवरी 2023 में नीलकंठ कल्याणी की पत्नी की मृत्यु के बाद, बाबा समय-समय पर की गई Wishes और Writings को प्रभाव में लाने से बचते रहे हैं. वह इस बारे में चर्चा को भी तैयार नहीं हैं. ऐसे में आशंका है कि वह कल्याणी परिवार HUF की सभी संपत्तियों पर कब्जा कर लेंगे और उन्हें उनके शेयरों से वंचित कर देंगे.

विरासत में मिली संपत्ति
मुकदमे के मुताबिक, आवेदकों के परदादा अन्नप्पा कल्याणी एक किसान के साथ-साथ एक व्यापारी भी थे. अन्नप्पा के पास बड़ी चल और अचल संपत्ति थी, जो बाद में उनके एकमात्र बच्चे नीलकंठ को विरासत में मिली. फरवरी 1954 में नीलकंठ सभी संपत्तियों (अर्जित और निवेश) को हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) यूनिट के तहत लेकर आए. 2011 में जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनके सबसे बड़े बेटे बाबा ने एचयूएफ के मामलों का प्रबंधन करना शुरू कर दिया. साल 2013 में नीलकंठ का निधन हो गया. 

अकेले बाबा का हक नहीं
नीलकंठ के निधन के बाद बाबा ने समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उदाहरण के लिए, कल्याणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज की स्थापना 1966 में नीलकंठ ने की थी, लेकिन बाबा के प्रयासों के चलते ही यह ऑटो और एयरोस्पेस कंपोनेंट निर्माता कंपनी आज 52,636 करोड़ रुपए के बाजार मूल्य वाली बन गई है. दायर मुकदमे में कहा गया है कि चूंकि सभी बिजनेस और निवेश फैमिली फंड से शुरू किए गए थे. लिहाजा, सभी बिजनेस और निवेश संयुक्त परिवार की संपत्ति थे और इसलिए बाबा को अकेले इसका अधिकार नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago