होम / बिजनेस / Tata Power ने इकठ्ठा किए 425 मिलियन डॉलर्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

Tata Power ने इकठ्ठा किए 425 मिलियन डॉलर्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी की मानें तो TPREL द्वारा तमिलनाडु के तिरुनिलवेली जिले में 4.3 गीगावाट का प्लांट लगाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा पावर (Tata Power) को लेकर मार्केट में काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि कंपनी ने अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय DFC (डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन्स) से फाइनेंसिंग द्वारा 425 मिलियन डॉलर्स की राशि इकठ्ठा की है. कंपनी ने यह जानकारी एक फाइलिंग के द्वारा साझा की है. कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने TP सोलर लिमिटेड की फाइनेंसिंग को मंजूरी दे दी है. TP सोलर लिमिटेड, TPREL (टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड) की ही एक शाखा है और आने वाले समय में कंपनी तमिलनाडु में ग्रीनफील्ड प्लांट लगाने के बारे में विचार कर रही है. 

कहां होगा इस राशि का इस्तेमाल?
फाइलिंग के दौरान कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी की मानें तो TPREL द्वारा तमिलनाडु के तिरुनिलवेली जिले में 4.3 गीगावाट का सोलर सेल और मोड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा और फाइनेंसिंग के द्वारा इकठ्ठा की गई राशि का इस्तेमाल इसी प्लांट के निर्माण हेतु किया जाएगा. माना जा रहा है कि प्लांट द्वारा पहले मोड्यूल का निर्माण इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा जबकि सोलर सेल की मैन्युफैक्चरिंग वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान की जाएगी. इतना ही नहीं, यह भी माना जा रहा है कि इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत भारत को अपने सतत एवं सकारात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी और देश की घरेलु सोलर उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने लक्ष्य तय किया है कि वह 2030 तक 500 गीगावाट क्षमता की क्लीन एनर्जी प्राप्त कर लेगा. 

2000 लोगों को मिलेगी नौकरी
TPREL द्वारा लगाया जाने वाला यह ग्रीनफील्ड प्लांट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ उच्च वाट वाले सोलर मोड्यूल और सोलर सेलों का निर्माण करेगा और इसकी क्षमता इंडस्ट्री में सबसे अग्रणी होगी. इसके साथ ही कंपनी द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि यह प्लांट स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग करेगा और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के 4.0 स्टैण्डर्ड को ध्यान में रखकर मैन्युफैक्चरिंग करेगा. माना जा रहा है कि तिरुनेलवेली मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की बदौलत लगभग 2000 लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे और इस प्लांट में नौकरी प्रदान करने के अवसरों के दौरान क्षेत्रीय महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. टाटा पावर अपनी रिन्यूएबल क्षमता को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है. आपको बता दें कि फिलहाल टाटा पावर (Tata Power) के पास बैंगलोर में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है जिसकी क्षमता 500 मेगावाट है. 
 

यह भी पढ़ें: L&T के इस फैसले से शेयरों में आया जबरदस्त उछाल!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

1 hour ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

2 hours ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

17 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

1 hour ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

2 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

18 hours ago