✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata ने फिर बढ़ाए Nexon EV के दाम, देखें नई प्राइज़ लिस्ट

Tata ने फिर बढ़ाए Nexon EV के दाम, देखें नई प्राइज़ लिस्ट

टाटा मोटर्स ने नेक्सन EV की कीमत में 45 हजार और नेक्सन EV MAX की कीमत में 60 हजार रुपए तक का इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को ऑटोमोबाइल कंपनियां खूब भुना रही हैं. टाटा मोटर्स ने नेक्सन EV की कीमत में 45 हजार और नेक्सन EV MAX की कीमत में 60 हजार रुपए तक का इजाफा कर दिया है. इससे पहले मार्च में कंपनी ने नेक्सन EV के सभी वैरिएंट पर 25 हजार रुपए बढ़ाए थे. ऐसे में टाटा की सबसे पॉपुलर कार खरीदने वालों को कंपनी ने दोहरा झटका दिया है.

सीधे 45 हजार बढ़े 
Tata Nexon XM की कीमत अब 14,54,000 से बढ़कर अब 14 लाख 99000 हो गई है. यानी सीधे 45 हजार का इजाफा हुआ है. इसी तरह  Nexon XZ+ EV 35 हजार रुपए महंगी हुई है. इसका प्राइस 15,95000 से बढ़कर 16,30000 रुपए हो गया है.  

सबके दाम बढ़े
Nexon EV XZ + LUX की कीमतों में 35,000 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है. अब यह कार 16,95,000 रुपये के बजाए 17,30,000 रुपए में मिलेगी. वहीं, Dark XZ+ की कीमत अब 16.49 लाख पहुंच गई है और Dark XZ+ LUX के लिए आपको 35 हजार ज्यादा देने होंगे. इसकी कीमत 17 लाख 15000 से बढ़कर 17.5 लाख कर दी गई है.

Nexon EV मैक्स 
Nexon EV मैक्स XZ+ 3.3 kW 17.74 लाख रुपए से बढ़कर 18.34 लाख रुपए हो गई है. इसी तरह, XZ+ 7.2 kW वैरिएंट की नई कीमत 18.84 लाख रुपए है, जो पहले 18.24 लाख थी. XZ+ LUX 3.3 kW के दाम में भी ज़बरदस्त इजाफा हुआ है. इसके लिए अब 18.74 लाख चुकाने होंगे. वहीं, XZ+ LUX 7.2 kW की कीमत बढ़कर 19.84 लाख हो गई है.

ये है कंपनी का लक्ष्य
टाटा मोटर्स की EV की बिक्री को तेजी से बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने इस साल 50,000 कारें और अगले साल 100,000 कारें बेचने का लक्ष्य रखा है. मौजूदा वक्त में टाटा के पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में उसके EV वाहनों का हिस्सा 7.5 प्रतिशत है. टाटा मोटर्स के चेयरमैन N Chandrasekaran इस आंकड़े को 50 से 60% पहुंचाना चाहते हैं. हालांकि, वह ये भी मानते हैं कि इसमें काफी वक्त लगेगा.    

तीन इलेक्ट्रिक कारें  
इस साल यदि सभी गाड़ियों की बिक्री की बात करें, तो कंपनी का टार्गेट 500,000 यूनिट से ज्यादा बेचने का है. Y22 में टाटा ने 370,372 यूनिट बेची थीं. मौजूदा वक्त में टाटा तीन इलेक्ट्रिक कारें बना रही है. Tata Tiago  EV, Tata Nexon EV और XPRES-T EV. नेक्सन ने काफी अच्छा मार्केट कवर कर लिया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago