होम / बिजनेस / कल शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें क्या है माजरा

कल शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें क्या है माजरा

शेयर बाजार में निवेश करने वालों ने आज राहत की सांस ली, क्योंकि मार्केट बीते दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करते हैं, तो जानते ही होंगे कि शनिवार और रविवार को बाजार में छुट्टी रहती है. लेकिन इस शनिवार यानी 20 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) खुले रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक्सचेंज एक दिन के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच कर रहे हैं. इस दौरान दोनों साइट्स की टेस्टिंग होगी. इसका उद्देश्य इमरजेंसी हालात में या किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते प्राइमरी साइट के क्रैश हो जाने पर भी ट्रेडिंग जारी रखने के इंतजाम करना है. 

2 छोटे सेशन पर चलेगा काम
BSE और NSE पर 20 जनवरी को एक विशेष लाइव सेशन आयोजित किया जाएगा. दोनों एक्सचेंज छोटे-छोटे दो सेशन में काम करेंगे. पहला लाइव सेशन प्राइमरी साइट पर रहेगा. इस सेशन में BSE और NSE दोनों का प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे शुरू होगा. इसके बाद सामान्य बाजार सुबह 9:15 बजे खुलेगा और 10 बजे बंद हो जाएगा. दूसरा लाइव सेशन डिजास्टर रिकवरी साइट पर रहेगा. इसके तहत, प्री-ओपनिंग सेशन सुबह 11:15 बजे शुरू होगा. इसके बाद सामान्य बाजार सुबह 11:23 बजे से चलेगा और क्लोजिंग सेशन 12:50 बजे खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - DRI ने नोएडा में मारा छापा तो Dixon Technologies के शेयरों पर क्यों पड़ी लोगों की नजर!

इधर, बाजार में आई तेजी
वहीं, अगर आज शेयर मार्केट के हाल की बात करें, तो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटती नजर आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 496.37 अंकों की बढ़त के साथ 71,683.23 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 160.15 उछलकर 21,622.40 के लेवल पर पहुंच गया. पिछले दो सत्रों में मार्केट में गिरावट दर्ज की गई थी. खासतौर पर बुधवार शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ था. इस दौरान आई साल की सबसे बड़ी गिरावट में निवेशकों के करोड़ों डूब गए थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago