होम / जॉब्स-एजुकेशन / Physics Wallah ने खोले नए विद्यापीठ केंद्र, छात्रों को मिलेगी करोड़ों की स्कॉलरशिप्स!

Physics Wallah ने खोले नए विद्यापीठ केंद्र, छात्रों को मिलेगी करोड़ों की स्कॉलरशिप्स!

हमारा लक्ष्य उन पैसों को बचाने में छात्रों के पैरेंट्स की मदद करना है जो हॉस्टल की फीस या दुसरे शहर में रहने पर लगते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि एजुकेशन टेक्नोलॉजी फर्म Physics Wallah ने 82 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट से 50 ऑफलाइन केंद्रों की शुरुआत की है. कंपनी द्वारा खोले गए इन ऑफलाइन केंद्रों को ‘विद्यापीठ सेंटर्स’ के नाम से जाना जाएगा. 

160 करोड़ की स्कॉलरशिप्स
इतना ही नहीं, अगले अकादमिक वर्ष में कंपनी 160 करोड़ रुपयों की कीमत की स्कॉलरशिप्स बांटने वाली है. Physics Wallah के को-फाउंडर प्रतीक माहेश्वरी ने एक प्रमुख मीडिया एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि 10 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 82 करोड़ रुपये की मदद से हमने 50 विद्यापीठ केंद्रों की शुरुआत की है. हम अपनी संस्था के इनोवेशन और ऑफलाइन सोल्यूशंस को छात्रों को उपलब्ध करवाएंगे जिससे वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें. 

देश में पहले से मौजूद हैं 11 विद्यापीठ
बातचीत के दौरान आगे प्रतीक माहेश्वरी ने कहा कि विद्यापीठ केंद्रों के माध्यम से छात्रों को प्रतिदिन 15 घंटों से ज्यादा का सपोर्ट दिया जाएगा और छात्र किसी भी समस्या को हमारे Physics Wallah ऐप के माध्यम से हमारे हेड-ऑफिस तक पहुंचा सकते हैं. विद्यापीठ एक टेक-इंटीग्रेटेड ऑफलाइन क्लास होगी जो 650 स्मार्ट-क्लासों के बराबर होगी. एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Physics Wallah पहले से ही देश में 11 विद्यापीठ केंद्र चला रहा है. Physics Wallah के फाउंडर अलख पाण्डेय ने कहा था कि विद्यापीठ के माध्यम से हम दूर-दराज के इलाकों में रह रहे छात्रों को भी टॉप-क्वालिटी की शिक्षा प्रदान करवा रहे हैं और इसकी वजह से ये छात्र अपने ही शहरों में रहकर पढ़ाई कर पा रहे हैं. 

क्या ऑफर करता है Physics Wallah?
Physics Wallah के फाउंडर ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य उन पैसों को बचाने में छात्रों के पैरेंट्स की मदद करना है जो हॉस्टल की फीस या दुसरे शहर में रहने पर लगते हैं. आपको बता दें कि आमतौर पर यह खर्चा बच्चे की शिक्षा में लगने वाले खर्च से दोगुना होता है. विद्यापीठ केंद्र छात्रों को रोजाना प्रैक्टिस के प्रॉब्लम्स, विडियो क्विज, और होमवर्क मोनिटरिंग जैसे विकल्प भी उपलब्ध करवाता है जिन्हें पैरेंट-स्टूडेंट डैशबोर्ड पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है. इसके साथ ही Physics Wallah हर क्लास के बाद उस क्लास के सभी लैक्चर्स को अपने ऐप पर उपलब्ध करवाएगा. 

Physics Wallah की स्कॉलरशिप्स
इस अकादमिक वर्ष में कंपनी ने 90,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन्स का आंकड़ा पार कर लिया था और JEE, NEET और अन्य फाउंडेशन परीक्षाओं की तैयारी के सेशन के दौरान कंपनी का लक्ष्य 1.5 लाख का आंकड़ा पार करने का है. कंपनी ने एक बयान के द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया कि साल 2023-24 में कंपनी ने प्रतिभाशाली छात्रों को SAT (स्कॉलरशिप एंड एडमिशन टेस्ट) के माध्यम से 12 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 98 करोड़ रुपये की कीमत के स्कॉलरशिप प्रदान किये हैं. साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि अगले साल भी कंपनी 20 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 160 करोड़ रुपयों की कीमत की ऐसी स्कॉलरशिप्स प्रदान करना चाहती है.
 

यह भी पढ़ें:  अब और महंगी होंगी इस भारतीय कंपनी की कारें, जानिये क्या है इसकी वजह?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 week ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

5 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 hour ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

3 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

8 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

3 hours ago