✕

होम / बिजनेस / रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, 'युवराज' के पास इतनी है संपत्ति

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, 'युवराज' के पास इतनी है संपत्ति

राहुल गांधी केरल के वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं. रायबरेली से आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रायबरेली और अमेठी को लेकर चले आ रहे संशयों के बीच पार्टी ने अमेठी और रायबरेली से अपना उम्‍मीदवार तय कर लिया है. पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी का नाम फाइनल कर दिया है तो वहीं अमेठी से परिवार के भरोसेमंद के एल शर्मा को मैदान में उतारा है. इन दो सीटों से जारी संशय के बीच पार्टी ने अमेठी सीट को फिलहाल छोड़़ दिया है. हालांकि खबरें ऐसी थी कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन आखिरी मौके पर पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी को उतारने का निर्णय ले लिया. 

परिवार की पुरानी सीट है रायबरेली
अमेठी सीट पर नामांकन का आज आखिरी दिन है. 1981 में भी कुछ ऐसा ही माहौल निर्मित हुआ था. जब राजीव गांधी ने आखिरी समय में अपने नाम की घोषणा के साथ ही पर्चा दाखिल किया था. कुछ उसी तर्ज पर आज पार्टी ने आखिरी दिन राहुल गांधी का नाम रायबरेली से तय कर दिया. जबकि पार्टी ने अमेठी से के एल शर्मा को मैदान में उतारा है. केएल शर्मा वो शख्‍स हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ता होने के साथ साथ गांधी परिवार के भी भरोसेमंद माने जाते हैं. उन्‍हें 1981 में राजीव गांधी लुधियाना से लेकर आए थे 

अकूत दौलत के मालिक
राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने इस सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. अपने नामांकन के साथ राहुल ने एक एफिडेविट भी दाखिल किया है, जिसमें उनकी संपत्ति का विवरण है. चलिए जानते हैं कि कांग्रेस के युवराज के पास कुल कितनी दौलत है. कांग्रेस लीडर के पास कुल चल संपत्ति 9,24,59,264 और अचल संपत्ति करीब 11,14,02,598 रुपए की है. इस तरह से उनके पास कुल 20,38,61,862 रुपए की संपत्ति है. राहुल ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है उसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में राहुल गांधी की वार्षिक आय 1,02,78,680 करोड़ रुपए रही. 21-22 में उन्होंने 1,31,04,970 करोड़, 20-21 में 1,29,31,110 करोड़, 19-20 में 1,21,54,470 करोड़ और 18-19 में 1,20,37,700 करोड़ रुपए कमाए.

स्टॉक मार्केट में लगा है पैसा
राहुल के बैंक अकाउंट में 26,25,157 रुपए हैं. वहीं, उनके पास कैश में केवल 55 हजार रुपए है. कांग्रेस लीडर ने स्टॉक मार्केट में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू करीब 4.3 करोड़ रुपए है. उन्होंने म्यूचुअल फंड्स में भी 3.81 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है. राहुल गांधी के पास यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं. कांग्रेस के युवराज ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 15,21,740 रुपए का निवेश किया है. इसके अतिरिक्त, पोस्ट ऑफिस, बीमा पॉलिसी में उनके 61,52,426 रुपए लगे हैं. वायनाड सांसद के पास 4,20,850 रुपए की ज्वेलरी भी है.  

राहुल पर है इतनी देनदारी 
राहुल गांधी पर 49,79,184 रुपए की देनदारी भी है. उनके पास दिल्ली के मेहरौली में दो कृषि भूमि हैं, जो उन्हें विरासत में मिली हैं. इसकी वर्तमान कीमत 2,10,13,598 रुपए है. दौलत का पहाड़ होने के बावजूद राहुल के पास खुद का घर नहीं है. हालांकि, गुरुग्राम में उनके नाम पर 2 कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं, जिसकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा है. अगर राहुल गांधी आज अमेठी से नामांकन दाखिल कर देते हैं, तो इस सीट पर चुनाव एक बार फिर रोचक हो जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

1 minute ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

12 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

2 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

12 minutes ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

1 minute ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

2 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

21 hours ago