✕

होम / बिजनेस / HAL और GE Aerospace के बीच हुआ बड़ा करार, तेजस फाइटर जेट को मिलेगी नई ताकत

HAL और GE Aerospace के बीच हुआ बड़ा करार, तेजस फाइटर जेट को मिलेगी नई ताकत

GE Aerospace के साथ हुआ यह करार भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रम को नई ऊंचाई देगा. तेजस फाइटर जेट में लगाए जाने वाले ये इंजन देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय रक्षा उद्योग को नई गति देने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अमेरिकी कंपनी GE Aerospace के साथ एक अहम समझौता किया है. इस डील के तहत GE, HAL को 97 जेट इंजन की सप्लाई करेगी जिनका इस्तेमाल स्वदेशी तेजस एमके1ए लड़ाकू विमान में किया जाएगा. यह समझौता भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

2027 से होगी इंजन की डिलीवरी, 2032 तक पूरा होगा सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HAL और GE Aerospace के बीच हुई इस डील के तहत F404-GE-IN20 इंजन की सप्लाई वर्ष 2027 से शुरू होगी. कंपनी अधिकारियों के अनुसार, सभी इंजनों की डिलीवरी 2032 तक पूरी कर ली जाएगी. रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2025 में HAL के साथ 62,370 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दी थी जिसके तहत HAL भारतीय वायुसेना को 97 तेजस एमके1ए फाइटर जेट की सप्लाई करेगी.

देश की एयर डिफेंस का भरोसेमंद फाइटर

तेजस एक सिंगल इंजन, मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है जिसे भारतीय परिस्थितियों और मिशन जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह एयर डिफेंस और ग्राउंड अटैक दोनों मिशन में सक्षम है. HAL इस विमान का निर्माण कर रही है और अब GE इंजन मिलने से इसकी परफॉर्मेंस और भरोसेमंद हो जाएगी. कई देशों ने भी तेजस में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जिससे भविष्य में इसके एक्सपोर्ट की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

HAL के शेयरों में दिखा उछाल, निवेशकों को मिला अच्छा रिटर्न

सरकारी कंपनी HAL देश के प्रमुख एयरोस्पेस और डिफेंस उपकरण निर्माता के रूप में जानी जाती है. 7 नवंबर को कंपनी का शेयर 0.84 फीसदी बढ़कर 4,632 रुपये पर बंद हुआ. 2025 में अब तक इस शेयर ने करीब 11 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ती डिफेंस डिमांड को दर्शाता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

15 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

15 hours ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

15 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago