✕

होम / बिजनेस / टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago

IDFC फर्स्ट बैंक ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है. इसके साथ ही देशभर के करदाता अब कई डिजिटल और ऑफलाइन माध्यमों से सीधे टैक्स का भुगतान कर सकेंगे.

बैंक के मुताबिक, करदाता डायरेक्ट टैक्स जमा करने के लिए UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और IDFC FIRST Bank की रिटेल व कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

दूसरे बैंकों के ग्राहक भी कर सकेंगे भुगतान

इस सुविधा का लाभ केवल IDFC FIRST Bank के ग्राहकों तक सीमित नहीं है. दूसरे बैंकों के ग्राहक भी बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए वे अपने संबंधित बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे.

बैंक के अनुसार, पेमेंट पूरा होने के बाद करदाताओं को चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी. इससे अलग-अलग बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले करदाताओं के लिए डायरेक्ट टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा.

ग्राहकों को भुगतान के विकल्प में मिलेगी सुविधा

IDFC फर्स्ट बैंक के हेड-रिटेल लाइबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, शिरीष भंडारी ने कहा, "ग्राहक आज भुगतान के तरीके को लेकर लचीलापन और विकल्प चाहते हैं. इस इंटीग्रेशन के साथ करदाता अपनी पसंद के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकते हैं, चाहे वह UPI, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड हो. यह ग्राहक-केंद्रित डिजिटल बैंकिंग समाधान तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है."

IDFC फर्स्ट बैंक CBDT की ओर से डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के लिए अधिकृत निजी क्षेत्र के बैंकों में शामिल है. बैंक के अनुसार, वह डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ व्यक्तिगत ग्राहकों और कारोबारों की जरूरतों के अनुरूप बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है.

ऐसे कर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स का भुगतान

1. सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें.
2. चालान बनाकर "Payment Gateway" विकल्प चुनें.
3. भुगतान के विकल्प के तौर पर *IDFC FIRST Bank* चुनें.
4. UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग में से पसंदीदा माध्यम चुनकर भुगतान पूरा करें.
5. भुगतान पूरा होने के बाद चालान डाउनलोड या प्रिंट कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

18 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

1 hour ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

1 hour ago

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

21 hours ago