✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहे हैं, जिनका मकसद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाना है. नए नियमों के तहत बैंकों को अपनी FD योजनाओं की ब्याज दरें पहले से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होंगी. इसके अलावा 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की बल्क डिपॉजिट के लिए बैंकों को हर कारोबारी दिन सुबह 10 बजे तक नई ब्याज दरें वेबसाइट पर अपडेट करनी होंगी. हालांकि, पहले से चल रही FD पर इन बदलावों का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा और वह तय ब्याज दर और अवधि के मुताबिक जारी रहेगी.

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

RBI के नए दिशानिर्देशों के तहत किसी बैंक की एक ही अवधि वाली FD पर अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दरें लागू नहीं होंगी. यानी ग्राहक देश के किसी भी हिस्से में बैंक की शाखा में FD कराता है, तो संबंधित अवधि के लिए बैंक की घोषित दर एक समान होगी. स्थान या शाखा के आधार पर ब्याज दर में अंतर नहीं होगा.

इसके साथ ही बैंकों को FD की ब्याज दरों की जानकारी ग्राहकों को केवल मौखिक रूप से देने के बजाय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध करानी होगी. इससे ग्राहक FD कराने से पहले बैंक की वेबसाइट पर लागू ब्याज दर की जानकारी ले सकेंगे और अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना आसान होगा.

बल्क FD के लिए रोज अपडेट होंगी ब्याज दरें

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी. यह जानकारी सुबह 10 बजे तक उपलब्ध करानी होगी और अधिकतम 10 मिनट के ग्रेस पीरियड के साथ इसे सुबह 10:10 बजे तक अपडेट करना होगा.

इसका असर खास तौर पर उन बड़े जमाकर्ताओं पर पड़ेगा जो बड़ी रकम को बल्क FD में लगाते हैं. उन्हें बैंक से अलग से संपर्क किए बिना वेबसाइट पर रोजाना उपलब्ध ब्याज दर की जानकारी मिल सकेगी.

मौजूदा FD पर क्या होगा असर?

1 अक्टूबर से लागू होने वाले इन बदलावों का पहले से चल रही FD पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. अगर आपने पहले से किसी बैंक में FD करा रखी है, तो वह उसी तय ब्याज दर, अवधि और शर्तों के अनुसार जारी रहेगी. नए नियम मुख्य रूप से भविष्य में होने वाली FD और बैंकों की ब्याज दरों की जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रिया से जुड़े हैं.

इसलिए जिन ग्राहकों की FD पहले से चल रही है, उन्हें केवल इन नए नियमों की वजह से अपनी जमा राशि को बंद कराने या दोबारा निवेश करने की जरूरत नहीं होगी.

बैंक FD की ब्याज दर कैसे तय करते हैं?

बैंक अलग-अलग अवधि और जमा राशि के आधार पर FD की ब्याज दर तय करते हैं. आम तौर पर खुदरा जमा और बल्क डिपॉजिट के लिए अलग-अलग दरें हो सकती हैं. खुदरा जमा में सामान्य ग्राहकों की 3 करोड़ रुपये से कम की FD शामिल होती है, जबकि 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में आती है.

बैंकों को अलग-अलग अवधि वाली घरेलू टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर तय करने की स्वतंत्रता RBI ने 22 अक्टूबर 1997 से दी हुई है. इसलिए अलग-अलग बैंक एक ही अवधि की FD पर अलग ब्याज दरें पेश कर सकते हैं.

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

नए नियमों का सबसे बड़ा फायदा ब्याज दरों को लेकर बढ़ी पारदर्शिता के रूप में सामने आएगा. ग्राहक FD कराने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित अवधि की ब्याज दर देख सकेंगे. वहीं बड़ी रकम जमा करने वाले ग्राहकों को बल्क FD की रोजाना अपडेट होने वाली दरों की जानकारी भी ऑनलाइन मिल सकेगी.

इससे बैंक शाखा में जाकर ब्याज दर पूछने या केवल मौखिक जानकारी पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी. साथ ही ग्राहक अलग-अलग बैंकों की उपलब्ध FD दरों की तुलना करके निवेश का फैसला ले सकेंगे.

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट या सावधि जमा को आमतौर पर तय ब्याज दर और निश्चित अवधि वाले निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है. हालांकि, FD में निवेश से पहले ब्याज दर के साथ-साथ अवधि, समय से पहले निकासी के नियम, टैक्स और बैंक की अन्य शर्तों को भी देखना जरूरी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

2 days ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 days ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

1 week ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

23-October-2026


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago