✕

होम / बिजनेस / मंगलवार को लिस्‍ट हुए इस IPO में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल, तीन गुना तक मिला फायदा 

मंगलवार को लिस्‍ट हुए इस IPO में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल, तीन गुना तक मिला फायदा 

कंपनी के आईपीओ में जिन निवेशकों को भी लॉट मिला उनकी राशि आज लगभग तीन गुना तक हो गई है. कंपनी का शेयर 425 रुपये पर लिस्‍ट हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्‍टील के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी विभोर स्‍टील का आईपीओ मंगलवार को BSE और NSE दोनों पर लिस्‍ट हुआ. कंपनी के आईपीओ में जिसका भी लॉट निकला उसे तीन गुना तक मुनाफा हो गया. कंपनी के आईपीओ का इश्‍यू प्राइस 151 रुपये था लेकिन मंगलवार को आईपीओ BSE पर 421 और NSE पर 425 रुपये पर लिस्‍ट हुआ. इसने निवेशकों को 181 प्रतिशत से ज्‍यादा का मुनाफा दे दिया. 

इसे लेकर ग्रे मार्केट में क्‍या जताया गया था अनुमान? 
विभोर स्‍टील को लेकर ग्रे मार्केट में भी जबरदस्‍त रिस्‍पांस देखने को मिल रहा था. ग्रे मार्केट में आईपीओ 81 प्रतिशत तक प्रीमियम दिखा रहा था. लेकिन मंगलवार को जब आईपीओ लिस्‍ट हुआ तो टाटा टेक्‍नोलॉजी के आईपीओ की तरह तीन गुना तक रिटर्न दे दिया. इसमें एक लॉट भी पाने वाले निवेशक को बड़ा मुनाफा हुआ है. 

320 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हुआ था आईपीओ 
विभोर स्‍टील के आईपीओ को निवेशकों का जबरर्दस्‍त सपोर्ट मिला था. कंपनी का आईपीओ  320 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ था.रिटेल निवेशकों का कोटा 201.52 गुना से ज्‍यादा वहीं नॉन इंस्‍टीट्यूशनल निवेशकों वाला कोटा 772.49 गुना, जबकि क्‍वॉलीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बॉयर्स का कोटा 191.41 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ था. कंपनी के आईपीओ में कर्मचारियों का कोटा 215.77 गुना तक सब्‍सक्राइब हुआ था. विभोर स्‍टील के इस आईपीओ में निवेशक 1 लॉट से लेकर 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे. 

कंपनी की इस आईपीओ के जरिए ये है योजना 
विभोर स्‍टील ने आईपीओ से जुटाई गई धनराशि को कई जगहों पर निवेश करन की तैयारी की है. कंपनी जहां इस राशि को अपनी कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में इस्‍तेमाल करने करेगी वहीं दूसरी ओर वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में इस्‍तेमाल करेगी. 

ये भी पढ़ें:  Paytm को अब यहां से भी मिली बुरी खबर, जानें क्या होगा असर
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

2 hours ago

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

AI शेयरों में बिकवाली और महंगे क्रूड का दबाव, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

शुक्रवार को सेंसेक्स 413.66 अंक चढ़कर 74,729.27 पर और निफ्टी 148.80 अंक मजबूत होकर 23,146.15 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

ट्रंप की रूस पर प्रतिबंधों में छूट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, फिर भी सप्लाई पर संकट बरकरार

पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. रूस से ईंधन निर्यात बढ़ने की संभावना के बीच सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के IPO, ₹31,638 करोड़ जुटाने की तैयारी

21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, 10.3 लाख करोड़ रुपये वैल्यूएशन का लक्ष्य

2 hours ago

विरोध प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल के नए दिशानिर्देश, पत्रकारों को ID कार्ड और सुरक्षा पर जोर

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने विरोध प्रदर्शनों और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए नए दिशानिर्देश अपनाए हैं.

2 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago