✕

होम / बिजनेस / 2 दिन की तेजी के बाद, गिरावट पर बंद हुआ शेयर मार्केट, लेकिन निवेशकों कमाए इतने करोड़

2 दिन की तेजी के बाद, गिरावट पर बंद हुआ शेयर मार्केट, लेकिन निवेशकों कमाए इतने करोड़

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 436.13 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 434.86 लाख करोड़ रुपये रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के एक दिन पहले के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है. बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 426 अंकों की गिरावट के साथ 79,942 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126 अंकों की गिरावट के साथ 24,340 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में हुए, इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 1.92 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), आईटीसी (ITC) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultra Tech Cement) के शेयर 0.71 फीसदी से लेकर 1.81 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए, इसमें इंफोसिस (Infosys) का शेयर 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 1.23 फीसदी से 1.52% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,893 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,011 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,893 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,038 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 80 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 131 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 51 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों की संपत्ति में उछाल

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी के चलते निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 अक्टूबर को बढ़कर 436.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 29 अक्टूबर को 434.86 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस