✕

होम / बिजनेस / Aditya Birla Capital ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में आया 42% का जबरदस्त उछाल

Aditya Birla Capital ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में आया 42% का जबरदस्त उछाल

कंपनी ने बताया कि ब्याज से होने वाली कमाई (NII) में भी इजाफा हुआ है. कंपनी की NII 1618 करोड़ से बढ़कर 1772 करोड़ रुपये सालाना हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL) ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 42 फीसदी बढ़ गया है. कंपनी ने इस अवधि में 1,001 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी के मुनाफे में इस मजबूत बढ़त की वजह इसके लेंडिंग और इंश्योरेंस पोर्टफोलियो में मजबूत वृद्धि है. नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 5.23 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 215.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप 56,091 करोड़ रुपये है.

ABCL का रेवेन्यू 36% बढ़ा

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि सितंबर तिमाही में इसका रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 36 फीसदी बढ़कर 12007 करोड़ रुपये हो गया. सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड लेंडिंग पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसमें इसका NBFC और हाउसिंग फाइनेंस सेगमेंट भी शामिल है. फर्म की NBFC आर्म में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तुलना में 23 फीसदी की वृद्धि है. हाउसिंग फाइनेंस AUM 51 फीसदी बढ़कर 23,236 करोड़ रुपये हो गया.

एसेट मैनेजमेंट में ABCL के म्यूचुअल फंड तिमाही एवरेज AUM में सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 3.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। इंश्योरेंस सेगमेंट में लाइफ इंश्योरेंस इंडिविजुअल फर्स्ट ईयर प्रीमियम में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 33 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1578 करोड़ रुपये हो गया. इसी अवधि में हेल्थ इंश्योरेंस ग्रॉस रिटन प्रीमियम में 39 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 2171 करोड़ रुपये हो गया.

ABCL का कुल AUM 5.01 लाख करोड़ रुपये

ABCL का कुल AUM, जिसमें एसेट मैनेजमेंट, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस का कंट्रीब्यूशन शामिल है, तिमाही के अंत तक 5.01 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 24 फीसदी अधिक है. तिमाही आधार पर आदित्य बिड़ला कैपिटल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 32 फीसदी बढ़ा, जिसमें हाल ही में आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड में ABCL की पूरी 50 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री से लाभ हुआ, जिसने 167 करोड़ रुपये का योगदान दिया.

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में ABCL के NBFC बिजनेस ने डिसबर्समेंट में 17 फीसदी की एनुअल ग्रोथ हासिल की और यह 19322 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एयूएम 23 फीसदी बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसमें रिटेल, एसएमई और एचएनआई लोन पोर्टफोलियो का 65 फीसदी हिस्सा था. क्रेडिट कॉस्ट में तिमाही आधार पर 18 आधार अंकों की गिरावट आई और ग्रॉस स्टेज 2 और 3 रेश्यो में सुधार होकर 4.24 फीसदी हो गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस