✕

होम / बिजनेस / Google ने बदली अपनी विज्ञापन पॉलिसी, अब व्यापारियों को करना होगा ये काम

Google ने बदली अपनी विज्ञापन पॉलिसी, अब व्यापारियों को करना होगा ये काम

Google ने इस बार  अपनी विज्ञापन पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं, जिसको लेकर माना जा रहा है कि इससे छोटे व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल (Google) समय समय पर अपनी पॉलिसी में बदलाव करता रहता है. इसी क्रम में अब कंपनी ने अपनी विज्ञापन पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं. गूगल के इस फैसले से लाखों छोटे व्यवसाय प्रभवित हो सकते हैं. गूगल ने कहा है कि 21 नवंबर से केवल सत्यापित गूगल बिजनेस प्रोफाइल वाले व्यवसाय ही विज्ञापन चला सकेंगे. तो चलिए जानते हैं ये बदलाव क्या है?

इन देशों में हो रहा बदलाव

गूगल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि कंपनी अपनी गूगल लोकल सर्विसेज विज्ञापनों की पॉलिसी में बदलाव कर रहा है, जिससे लाखों छोटे व्यवसाय प्रभवित हो सकते हैं. गूगल ने कहा है कि 21 नवंबर से, केवल सत्यापित गूगल बिजनेस प्रोफाइल वाले व्यवसाय ही विज्ञापन चला सकेंगे. बता दें, गूगल के माध्यम से छोटे बिजनेस बड़ी ऑडियंस तक जल्दी अपनी पहुंच बना लेते हैं. गूगल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में यह भी कहा कि यह बदलाव यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में व्यवसायों और अमेरिका और कनाडा में चुनिंदा व्यवसायों को प्रभावित करेगा. गूगल का कहना है कि यह बदलाव धोखाधड़ी पर नकेल कसने का एक प्रयास है.

व्यापारियों को करना होगा ये काम
गूगल के अनुसार अगर किसी छोटे व्यवसाय की गूगल बिजनेस प्रोफाइल का नाम और पता विज्ञापन की जानकारी से मेल नहीं खाता है, तो उसका विज्ञापन रोक दिया जाएगा. ऐसे में जो छोटे व्यवसाय वैध हैं और उन्हें गूगल की इस पॉलिसी में हुए बदलाव के बारे में पता नहीं है, तो उनको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

ऐसे सत्यापित करना होगा व्यवसाय
बता दें, गूगल पर बिजनेस को सत्यापित होना कठिन नहीं है, लेकिन इसमें कुछ समय लगता है. व्यवसाय स्वामियों को गूगल पर अपना व्यवसाय पता सही लिखना होगा और दावा करना होगा कि यह सही है साथ ही फिर मालिकों को फोन, टेक्स्ट, ईमेल या वीडियो के माध्यम से पते को सत्यापित करना होगा. यह प्रक्रिया व्यवसाय श्रेणी और स्थान के अनुसार अलग-अलग होती है और इसमें पृष्ठभूमि, व्यवसाय पंजीकरण, बीमा और लाइसेंस जांच के बारे में जानकारी देना शामिल हो सकता है. गूगल के सत्यापन में सात दिन तक लग सकते हैं. एक बार जब कोई व्यवसाय सत्यापित हो जाता है, तो उसके मालिक को सूचित कर दिया जाता है.

गूगल एड के फायदे
1. Google Ads, गूगल का ऑनलाइन विज्ञापन ऑनलाइन उत्पाद है. Google Ads के जरिए, आप ऑनलाइन विज्ञापन बनाकर लोगों तक ठीक उस समय पहुंच सकते हैं जब आपके प्रॉडक्ट और सेवाओं में उनकी दिलचस्पी होती है.
2. Google Ads ऐसा प्रॉडक्ट है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने कारोबार का प्रचार कर सकते हैं, प्रॉडक्ट या सेवाओं को बेच सकते हैं, जागरूकता बढ़ा सकते हैं, और अपनी वेबसाइट के ट्रैफ़िक में बढ़ोतरी कर सकते हैं.
3. Google Ads खातों को ऑनलाइन मैनेज किया जाता है. इस वजह से आप कभी भी अपने विज्ञापन टेक्स्ट, सेटिंग, और बजट के साथ-साथ अपने विज्ञापन कैंपेन को बना और बदल सकते हैं.
4.विज्ञापन कैंपेन के लिए, कम से कम खर्च की कोई शर्त नहीं है. साथ ही, आप अपने बजट को खुद सेट और कंट्रोल करते हैं. आप अपनी सुविधा से बजट सेट करते हैं और उस जगह को चुनते हैं जहां आपका विज्ञापन दिखेगा. साथ ही, आसानी से अपने विज्ञापन के असर का आकलन करते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago