✕

होम / बिजनेस / दिवाली पर धन बरसाएंगे ये शेयर, क्‍या आप दांव लगाने के लिए हैं तैयार?

दिवाली पर धन बरसाएंगे ये शेयर, क्‍या आप दांव लगाने के लिए हैं तैयार?

बुधवार को NSE और BSE दोनों प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे.  सेंसेक्स 426.85 अंक टूटकर 79,942.18 और निफ्टी भी 126 अंक फिसलकर 24,340.85 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में लगातार दो दिन से जारी तेजी पर एक बार फिर ब्रेक लग गया. इससे निवेशक बेहद निराश हुए, क्योंकि त्यौहार के समय उन्होंने शेयर बाजार से कमाई की उम्मीद लगाई हुई थी. बुधवार यानी 30 अक्टूबर 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 427 अंक लुढ़ककर गया और 426.85 अंक यानी 0.53 प्रतिशत टूटकर 79,942.18 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान इंडेक्स 80,435.61 अंक तक गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 126 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,340.85 अंक पर बंद हुआ था. तो चलिए जानते हैं आज यानी गुरुवार दिवाली के अवसर पर किन शेयरों में तेजी के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं और कौन-से शेयर गिरावट के संकेत दे रहे हैं?

क्यों आ रही गिरावट?

एक्सपर्ट्स के अनुसार  शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया था. वहीं दूसरी ओर कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार धारणा प्रभावित हुई थी. बुधवार को सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे थे. वहीं, मारुति, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ के साथ बंद हुए थे.

आज इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Rainbow Children's Medicare, Ami Organics, Welspun Corp., Akums Drugs & Pharmaceuticals, Piramal Enterprises, SBI और Max Healthcare Institute पर तेजी का रुख दिखाया है. वहीं, जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Poly Medicare, UTI AMC, Gillette India, CRISIL, Coforge, Deepak Fertilisers, and City Union Bank शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है. बता दें, एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन शेयरों में दिख रहे गिरावट के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Thermax, Privi Speciality Chemicals, Manorama Industries, EPACK Durables और Renaissance Global के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. वहीं, Astral Poly Tech और Delhivery इन सभई शेयरों में बिकवाली के संकेत दिख रहे हैं. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में नरमी का संकेत देता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस