✕

होम / बिजनेस / विदेशों में 'मेक इन इंडिया' IPhone की धाक, 6 बिलियन डॉलर के आईफोन हुए एक्सपोर्ट

विदेशों में 'मेक इन इंडिया' iPhone की धाक, 6 बिलियन डॉलर के आईफोन हुए एक्सपोर्ट

भारत में एप्पल के लिए फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप, पेगाट्रॉन कॉर्प और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाती हैं. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल इंक (Apple) का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट आईफोन (IPhone) भारत के लिए लगातार खुशखबरी लेकर आ रहा है. चीन पर निर्भरता कम करने के लिए एप्पल ने भारत को चुना था. अब इस आईफोन के दम पर भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट (Smartphone Export) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी आईफोन की ही हो गई है. आईफोन की मदद से भारत सरकार को देश में मैन्युफैक्चरिंग का माहौल बनाने में भी काफी मदद मिल रही है. 

आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर पहुंचा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इंक का भारत में बने आईफोन का एक्सपोर्ट करीब 6 अरब डॉलर को छू गया है. यह पिछले साल के मुकाबले एक तिहाई ज्यादा है. वित्त वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 10 अरब डॉलर को पार कर सकता है. इससे उत्साहित होकर एप्पल भी तेजी से देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है. अमेरिका और चीन में जारी तनाव के चलते वह भारत में ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट बनाना चाहती है. भारत में मिल रही सब्सिडी, टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स की वजह से उसे काफी फायदा भी हो रहा है. 

फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा कर रही Apple के लिए काम 

भारत में एप्पल के लिए तीन कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें ताइवान का फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group), पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron Corp) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) शामिल हैं. यह तीनों ही कंपनियां दक्षिण भारत में आईफोन की असेंबलिंग करती हैं. चेन्नई के नजदीक स्थित फॉक्सकॉन की यूनिट एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर है. सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री से करीब 1.7 अरब डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए गए हैं. पिछले साल विसट्रॉन कॉर्प (Wistron Corp) को खरीदकर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी.

नए एपल स्टोर खोलने की प्लानिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा दी गई सब्सिडी की वजह से एपल को इस साल भारत में अपने सबसे फ्लैगशिप iPhone 16 Pro और Pro Max मॉडल को बेहतर कैमरे और टाइटेनियम बॉडी के साथ असेंबल करने में मदद मिली है. एपल अब बैंगलोर और पुणे सहित नए रिटेल स्टोर खोलने की भी योजना बना रहा है. जिन्हें अगले साल खोले जाने की खबरें हैं. पिछले साल एपल ने मुंबई और नई दिल्ली में एपल स्टोर खोले थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

6 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

29 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago