✕

होम / बिजनेस / भारत बना G-20 की सबसे तेज अर्थव्यवस्था, 2027 तक 6.5% ग्रोथ का अनुमान : रिपोर्ट

भारत बना G-20 की सबसे तेज अर्थव्यवस्था, 2027 तक 6.5% ग्रोथ का अनुमान : रिपोर्ट

मूडीज की यह रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि भारत अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भर और स्थिर शक्ति के रूप में उभर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल सुस्ती और अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत 2027 तक G-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. देश की विकास दर 6.5% तक रहने की संभावना है, जबकि चीन और अमेरिका की रफ्तार धीमी होती दिख रही है. मूडीज ने अपनी ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2026-27’ रिपोर्ट में कहा है कि भारत अगले दो वर्षों में भी तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, बढ़ती घरेलू मांग और एक्सपोर्ट में विविधीकरण ने भारत को वैश्विक सुस्ती के दौर में भी स्थिर रखा है.

टैरिफ का असर नहीं, एक्सपोर्ट ने दिखाई लचीलापन

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50% तक के भारी टैरिफ के बावजूद भारत का कुल निर्यात सितंबर में 6.75% बढ़ गया. हालांकि अमेरिका को निर्यात में 11.9% की गिरावट आई, लेकिन भारतीय निर्यातकों ने नए बाजारों में अवसर तलाशकर नुकसान की भरपाई कर ली. इससे साफ है कि भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहा.

RBI की नीतियों ने बनाई स्थिरता

मूडीज ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की नीतियों की सराहना की है. रिपोर्ट के अनुसार, RBI की सधी हुई मौद्रिक नीति और नियंत्रित महंगाई ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है. अक्टूबर में रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है.

निवेशकों का बढ़ा भरोसा

रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी निवेशक भारत में निवेश को लेकर सकारात्मक हैं. पूंजी प्रवाह (कैपिटल इनफ्लो) के चलते भारत वैश्विक झटकों को झेलने में सक्षम बना हुआ है. हालांकि, मूडीज़ ने यह भी जोड़ा कि प्राइवेट सेक्टर अभी भी बड़े पैमाने पर नए निवेश शुरू करने में थोड़ी झिझक दिखा रहा है.

दुनिया की रफ्तार भारत से धीमी

वैश्विक स्तर पर मूडीज़ का अनुमान है कि 2026-27 में विश्व अर्थव्यवस्था की औसत वृद्धि दर 2.5% रहेगी.

1. उभरते बाजार (जैसे भारत) करीब 4% की दर से आगे बढ़ेंगे.
2. विकसित देश मात्र 1.5% की गति से विकास करेंगे.
3. चीन की ग्रोथ 2027 तक घटकर 4.2% रह सकती है, जो पहले 5% अनुमानित थी.
4. अमेरिका में ग्रोथ स्थिर लेकिन सीमित रहेगी, जहां AI निवेश और उपभोक्ता खर्च अर्थव्यवस्था को सहारा दे रहे हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

13 hours ago

टैक्सपेयर्स के लिए बढ़ी सुविधा, IDFC FIRST Bank के जरिए UPI और कार्ड से भर सकेंगे डायरेक्ट टैक्स

बैंक द्वारा ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या नकद के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकते हैं.

13 hours ago

आज शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स की 1,248 अंक की गिरावट के बाद इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

सेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 फीसदी टूटकर 73,580.54 पर आ गया, जबकि निफ्टी 383.70 अंक यानी 1.64 फीसदी गिरकर 23,063.10 के स्तर पर बंद हुआ.

13 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 day ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 hours ago