✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या वास्तव में Elon Musk की Tesla को स्पेशल ट्रीटमेंट देने जा रही है सरकार?

क्या वास्तव में Elon Musk की Tesla को स्पेशल ट्रीटमेंट देने जा रही है सरकार?

टेस्ला जल्द से जल्द भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार उतारना चाहती है, लेकिन कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन पा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk भारत में एंट्री को लेकर बेकरार हैं. भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ता बाजार उन्हें आकर्षित कर रहा है. Musk चाहते हैं कि वो अपनी कंपनी Tesla की कारों को भारत में उतारकर मोटा मुनाफा कमाएं. उनकी योजना भारत में 20 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ कार लॉन्च करने की है. हालांकि, उनका ये सपना पूरा होगा या नहीं, फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. क्योंकि सरकार ने पुन: स्पष्ट किया है कि Tesla को कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी.

गडकरी ने भी किया था स्पष्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने उन दावों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि टेस्ला (Tesla) को टैक्स से कुछ राहत मिलेगी. राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा का कहना है कि Elon Musk की टेस्ला को टैक्स में छूट देने का कोई भी प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के समक्ष विचाराधीन नहीं है. इसका मतलब है कि सरकार की टेस्ला को कोई टैक्स इंसेंटिव देने की योजना नहीं है. बता दें कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने पहले भी यह स्पष्ट किया था कि Elon Musk को कोई विशेष छूट नहीं दी जाएगी. यदि वो भारत में कारों का निर्माण करने के लिए तैयार होते हैं, तो इस बारे में सोचा जा सकता है. 

क्या चाहते हैं Musk?
सरकार शुरुआत से ही यह कहती आ रही है कि यदि Tesla को भारत में कार बेचनी हैं, तो उसे देश में ही मैन्युफैक्चरिंग करनी होगी. जबकि Elon Musk इसके लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारतीय बाजार में डिमांड चेक करने के लिए पहले आयात करके कारें बेचना चाहती है. इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर विचार किया जाएगा. गौरतलब है कि Tesla के इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स फिलहाल तीन देशों में तैयार किए जाते हैं, इनमें अमेरिका के अलावा, चीन और जर्मनी शामिल है. हालांकि, उसकी कारें कई देशों में बेचीं जाती हैं. टेस्ला के भारत आने की बातें काफी समय से हो रही हैं, लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी. क्योंकि Musk जिस शर्त पर भारत में एंट्री चाहते हैं, सरकार उसके लिए तैयार नहीं है.

इम्पोर्ट ड्यूटी का पेंच
टेस्ला और मोदी सरकार के बीच इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर लंबे समय से बातचीत अटकी हुई है. भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर भारी-भरकम आयात शुल्क लेता है और Musk इसमें कमी चाहते हैं. 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 40,000 डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) तक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 60% तक टैक्स लगता है. कीमत ज्यादा होने पर टैक्स की दर भी बढ़ जाती है. Tesla की कारों के मॉडल की प्राइज रेंज 39,990 डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) से शुरू होकर 1,29,990 डॉलर (करीब 97.1 लाख रुपए) तक है. इसमें कंपनी के मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं. मॉडल 3 की कीमत सबसे कम है. यदि इम्पोर्ट ड्यूटी के हिसाब से देखें, तो टेस्ला के सबसे सस्ते मॉडल 3 के सिर्फ बेस मॉडल पर ही 60% टैक्स लगेगा. इस तरह लगभग 30 लाख रुपए की ये कार भारत में टैक्स जोड़कर 48 लाख रुपए की हो जाएगी. Musk इतना ज्यादा टैक्स देने के लिए तैयार नहीं हैं.  

भारत में मिलेगी चुनौती  
अब यदि टेस्ला की वास्तव में भारत में एंट्री होती है, तो उसे कई बड़े प्लेयर्स का सामना करना होगा. भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पिछले साल मार्च में 3,718 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं. इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 8,566 पहुंच गया है. फिलहाल, टाटा मोटर्स का बाजार में दबदबा है, लेकिन कई दूसरी कंपनियां भी तेजी से अपने EV पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही हैं. जापानी कंपनी टोयोटा (Toyota) ने इसके लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है. कंपनी भारतीय बाजार में 10 नए इलेक्ट्रिक मॉडल उतारने जा रही है. इसके अलावा, चीनी BYD भी भारत में एंट्री कर चुकी है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago