✕

होम / ऑटोमोबाइल / वाहनों की बिक्री में कौनसा राज्य रहा अव्वल? मिल गया इस सवाल का जवाब

वाहनों की बिक्री में कौनसा राज्य रहा अव्वल? मिल गया इस सवाल का जवाब

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने राज्यों में वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जेब पर बोझ डालने वाले महंगाई जैसे तमाम कारणों के बावजूद कारों की बिक्री में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की तरफ से बताया गया था कि पैसेंजर वाहन (PV) की सेल्स जनवरी में बढ़त के साथ 3,93,250 यूनिट पर पहुंच गई. जबकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 3,47,086 यूनिट था. वहीं, सियाम ने बताया है कि वाहन बिक्री के मामले में कौनसा राज्य टॉप पर रहा. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहनों की कुल बिक्री में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु का नंबर है. 

महाराष्ट्र में बिके इतने वाहन 
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल 8,22,472 पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई. तीसरी तिमाही यानी अक्‍टूबर से दिसंबर के दौरान महाराष्ट्र में कुल 6,88,192 यूनिट्स की बिक्री हुई और इस मामले में यह दूसरे स्थान पर रहा. इसके बाद 4,21,026 यूनिट्स के साथ गुजरात और 4,19,189 यूनिट्स के साथ तमिलनाडु का नंबर आता है. थ्री व्हीलर की बात करें, तो अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यूपी में सबसे अधिक 23,859 तिपहिया वाहन बेचे गए. इसके बाद महाराष्ट्र (20,495) दूसरे, गुजरात (19,743) तीसरे और बिहार (14,955) चौथे स्थान पर रहा.

ये भी पढ़ें - SUV के दम से कारों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले महीने बिकीं इतनी गाड़ियां

यहां दूसरे नंबर पर रहा UP
इसी तरह टू-व्हीलर कैटेगरी में भी उत्तर प्रदेश कुल 6,73,962 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रहा. इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612), मध्य प्रदेश (3,35,478) और तमिलनाडु (3,24,918) को स्थान मिला. हालांकि, पैसेंजर वहीकल्स की बिक्री में हालांकि महाराष्ट्र अव्वल रहा. राज्य में इस दौरान 1,21,030 इकाइयों की बिक्री हुई. इसके बाद उत्तर प्रदेश 1,01,568 की बिक्री के साथ दूसरे, गुजरात (85,599) तीसरे और कर्नाटक (71,549) चौथे नंबर पर रहा. वहीं, कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रही. 31,055 इकाइयों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर रहा. इसके बाद यूपी (23,083), गुजरात (20,391) और कर्नाटक (16,966) को स्थान मिला.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago