✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या है Cyber Security System, जिसे कार में लगाना हो सकता है अनिवार्य? 

क्या है Cyber Security System, जिसे कार में लगाना हो सकता है अनिवार्य? 

साइबर हमलों से वाहनों को बचाने के लिए नितिन गडकरी का मंत्रालय एक योजना पर काम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपकी कार भी साइबर हमलावरों (Cyber Attack) की जद में आ सकती है? आपको भले ही यह सवाल अटपटा लगे, लेकिन इसका जवाब है 'हां'. यही वजह है कि केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है और आने वाले समय में पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों में साइबर सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में साइबर सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य कर सकती है, ताकि साइबर हमलों से वाहनों को सुरक्षित किया जा सके.

सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट
नितिन गडकरी के नेतृत्व वाले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए ड्रॉफ्ट भी तैयार किया है. रिपोर्ट्स में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अगले महीने यानी दिसंबर की शुरुआत तक इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. ये सिस्टम गाड़ियों के डेटा को हैकर्स से बचाने में मदद करेगा. ड्रॉफ्ट के अनुसार, सभी वाहन निर्माता कंपनियों को वाहनों में एक साइबर सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगाना होगा. वाहनों की मंजूरी के समय इसके लिए सर्टिफिकेट पेश करना होगा. ऐसे सभी पैसेंजर व्हीकल और गुड्स कैरियर जिनमें एक भी इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट है, उन्हें इस नियम के तहत रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हुआ कि 6 Airbags पर नितिन गडकरी को लेना पड़ गया यू-टर्न?

कैसे हो सकता है Cyber Attack?
अब सवाल ये उठता है कि वाहनों पर साइबर हमले क्यों हो सकते हैं? इसका जवाव बेहद सरल है. मौजूदा वक्त में ज्यादातर अधिकांश वाहन ऑटोनॉमस ड्राइविंग, इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड सर्विसेज जैसी अडवांस्ड टेक्नॉलजी से लैस हैं. आप कार चलाते समय अपना फोन कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर देते हैं, ऐसे में हैकर्स उसके जरिए आपका डेटा चुरा सकते हैं. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी साइबर हमलों की जद में आ सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए भी नीति बनाई जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago