✕

होम / ऑटोमोबाइल / Volvo XC40 Recharge SUV भारत में लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी इतने KM; जानिए कीमत

Volvo XC40 Recharge SUV भारत में लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर चलेगी इतने KM; जानिए कीमत

इस SUV में जो बैट्री लगाई गई है, Volvo उसके लिए 8 साल की वारंटी देगी. इसके अलावा कंपनी खरीददार को एक वॉल बॉक्स चार्जर भी देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Volvo ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर दी. भारत में इसका बेसब्री से इंतजार था. Volvo ने जो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है, उसका नाम है: Volvo XC40 Recharge electric. इस SUV की एक्स-शो रूम कीमत 55.90 लाख रुपये है.

एक्स-शोरूम कीमत
कार को लॉन्च करते हुए कंपनी ने बताया कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये है. इसके अलावा कंपनी आपको इस SUV पर 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी देगी. इसके अलावा 3 साल के लिए Volvo Service Package और इतने ही साल के लिए रोड असिस्टेंस की फैसिलिटी भी बिल्कुल Free देगी.

बैटरी पर कितनी वारंटी
इस SUV में जो बैट्री लगाई गई है, Volvo उसके लिए 8 साल की वारंटी देगी. इसके अलावा कंपनी खरीददार को एक वॉल बॉक्स चार्जर भी देगी. इस कार की एक और जबरदस्त खासियत है. वो ये है कि यह SUV सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी.

कितनी देर में चार्ज होगी बैटरी
इस SUV में 150 KW का इलेक्ट्रिक मोटर है जो 408hp का पावर देता है. यदि बैटरी एक बार फुल चार्ज हो गई तो आप 418 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं. बैटरी के चार्ज होने की स्पीड की बात करें तो फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 33 मिनट में ही 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इसमें 19 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है.

SUV में क्या-क्या फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस SUV में Volvo ने गूगल बिल्ट इन के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा भी दिया है. इसके अलावा एयर प्यूरीफायर भी इस SUV में है. क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम भी इस SUV में है. 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिट सनरूफ, क्लाइमेंट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग फीचर भी Volvo ने दिया है.

कब से मलेगी
लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि Volvo XC40 Recharge electric कार अक्टूबर से ग्राहकों को मिलने लगेगी. कंपनी ने इसके साथ ही यह भी अनाउंस किया कि Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार 2023 में भारत में लॉन्च होगी. आपको बता दें कि यह मॉडल पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है.

VIDEO: Jaguar F Type में ऐसा क्या खास, कीमत 1 करोड़ फिर भी जबरदस्त डिमांड


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago